गौतम की दुल्हनिया बनेगी 'बेबी डॉल' कनिका कपूर, शादी की खुशी में यूं लगाए ठुमके

punjabkesari.in Friday, May 20, 2022 - 02:11 PM (IST)

बॉलीवुड की फेमस सिंगर  और 'बेबी डॉल' फेम सिंगर कनिका कपूर एक बार फिर दुल्हन बनने जा रही है। आज वह अपने एनआरआई ब्वॉयफ्रेंड के साथ शादी के बंधन में बंध जाएगी। उनके हाथों में सजना के नाम की मेहंदी रच गई है और इसी खशी में कनिका खूब नाचती- गाती लगाती दिखाई दी। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो छाए हुए हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 


3 बच्चों की मां कनिका के चेहरे पर शादी की खुशी साफ नजर आ रही है। उन्होंने खुद मेहंदी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा-  G ❤️ I Love you sooooo much! इन फाेटोज में हाेने वाले दूल्हा- दुल्हन काफी रोमांटिक नजर आ रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


अपनी मेहंदी के लिए  कनिका ने  लाइट ग्रीन कलर का लहंगा पहना है, जिसमें वह बेहद प्यारी लग रही है।  मैचिंग चोकर नेकपीस, चूड़ियों, फ्लॉवर जूलरी के साथ कनिका ने अपने लुक को कंप्लीट किया। उनके मंगेतर ने क्रीम कलर के कुर्ता पायजामा के साथ बास्केट कैरी की है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

इस दौरान सिंगर को अपने होने वाले पति की ओर से गुलाब का एक गुलदस्ता भी मिला। तस्वीरों और वीडियो में कनिका और गौतम एक दूसरे में खोए हुए नजर आ रहे हैं। दोनों ने परिवार वालों के साथ मिलकर डांस भी किया। इससे पहले हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें भी वायरल हुई थी, जिसमें  वह ऑफ व्हाइट कलर के लहंगे में नजर आई।

PunjabKesari
बता दें कि  सिंगर के होने वाले पति और वह एक-दूसरे को एक साल से डेट कर रहे थे। गौतम और कनिका की पहली मुलाकात लंदन के एक म्यूजिक शो में हुई थी। कनिका ने महज 18 साल की उम्र में ही एनआरआई बिजनेसमैन राज चंडोक से शादी कर ली थी। शादी के बाद से ही वह लंदन चली गई थी जहां उन्होंने  3 बच्चों को जन्म दिया. जिनमें से एक लड़की और दो लड़के हैं।  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static