3 बच्चों की मां कनिका कपूर दूसरी बार बनने जा रही दुल्हन, 18 साल की उम्र में की थी पहली शादी!

punjabkesari.in Tuesday, Mar 15, 2022 - 04:26 PM (IST)

बॉलीवुड की फेमस सिंगर कनिका कपूर सुर्खियों में छाई हुई है वो भी अपनी शादी को लेकर। जी हां, 'बेबी डॉल' फेम सिंगर कनिका कपूर दूसरी शादी करने जा रही है अपने एनआरआई ब्वॉयफ्रेंड से। 3 बच्चों की मां कनिका ने अपना हमसफर ढूंढ लिया है और रिपोर्ट्स की माने तो वो मई में शादी करेंगी वो भी विदेश में। चलिए आपको बताते है कि कनिका कपूर ने पहली शादी किससे की और तलाक क्यों हुआ।

एनआरआई ब्वॉयफ्रेंड से दूसरी शादी करेंगी कनिका

इससे पहले आपको बताते है कनिका के होने वाले पति के बारे में। सिंगर के होने वाले पति का नाम गौतम है और दोनों एक-दूसरे को एक साल से डेट कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लंदन में दोनों शादी करेंगे। कहा जा रहा है कि पिछले 6 महीने से इनकी शादी की तैयारियां चल रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक गौतम और कनिका की पहली मुलाकात लंदन के एक म्यूजिक शो में हुई थी। वही कनिका से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने "माफ कीजिएगा नो कमेंट्स।"

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kanika Kapoor (@kanik4kapoor)

2012 में कनिका ने दिया पहले पति को तलाक

वही, सिंगर कनिका कपूर ने पहली शादी की थी एनआरआई बिजनेसमैन राज चंडोक से और उस वक्त उनकी उम्र 18 साल थी। कनिका और राज के तीन बच्चें आयाना, समारा और युवराज हैं। वैसे कनिका लखनऊ की रहने वाली है लेकिन शादी के बाद वो लंदन शिफ्ट हो गई थी। 12 सालों तक सब कुछ ठीक रहा लेकिन बाद में इनके झगड़े शुरू हो गए। बिगड़ते रिश्ते को देख कनिका साल 2010 में राज को छोड़ अपना घर वापिस आ गई थी। 2012 में दोनों का तलाक हो गया। कहा जाता है कि दोनों की शादी में प्यार और इज्जत नहीं थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kanika Kapoor (@kanik4kapoor)

पहली शादी में डिप्रेशन में चली गई थी कनिका 

एक इंटरव्यू में कनिका ने कहा था कि इस शादी में वो कई बार मेंटल टॉर्चर से गुजरी। यही नहीं वो डिप्रेशन में भी चली गई थी।तलाक के बाद अपना करियर संवारने के लिए कनिका मुंबई आई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कनिका के तीनों बच्चे लंदन में पढ़ते है और अक्सर वो उनसे मिलने लंदन जाती रहती है। साल 2012 में कनिका का पहला गाना जुगनी जी’ रिलीज़ हुआ, जिसे लोगों का काफी प्यार मिला। इसके बाद सनी लियोन पर फिल्माए  ‘बेबी डॉल’ गाने ने कनिका कपूर को जबरदस्त सुर्खियां दिलाई। इसके लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल प्लेबेक सिंगर का अवॉर्ड भी मिला। इसके बाद कनिका ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। सिंगर 'चिट्टियां कलाइयां' और 'देसी लुक' जैसे कई हिट गाने दिए हैं। फिलहाल कनिका अकेले ही अपने बच्चों की परवरिश कर रही है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Recommended News

Related News

static