इतनी दौलत की मालकिन हैं अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति कमला हैरिस

punjabkesari.in Thursday, Jan 21, 2021 - 06:29 PM (IST)

आज भारत की महिलाएं न सिर्फ देशों में बल्कि विदेशों तक अपनी ताकत का दबदबा दिखा रही हैं। बीते दिनों अमेरिका के लिए जहां खास और बड़ा दिन था तो वहीं भारतीयों ने भी गर्व महसूस किया इसका कारण यह था कि भारतीय प्रवासी की बेटी कमला हैरिस ने बीते दिनों अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ले ली। आपको बता दें कि कमला हैरिस मूल रूप से भारतीय है और इसी कारण से लोगों का सीना चौड़ा हो गया। 

जो बाइडेन के साथ काम करेंगी 

कमला हैरिस अब अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगी। बीते दिन हुई शपथ ग्रहण समारोह की बहुत सारी तस्वीरें भी सामने आई। 

अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति बनीं कमला हैरिस 

PunjabKesari

आपको बता दें कि भारत के लिए और कमला हैरिस के लिए यह पल इसलिए यादगार है क्योंकि वह अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति हैं। यह अपने आप में एक इतिहासिक बात है क्योंकि उनका नाम जहां  पहली महिला उपराष्ट्रपति में जुड़ गया है तो वहीं वह मेरिका की पहली महिला, पहली अश्वेत और पहली दक्षिण एशियाई  उपराष्ट्रपति बनी हैं। और कमला हैरिस के साथ-साथ उनके पति भी इतिहास में ‘सेकेंड जेंटलमैन’ का खिताब पाने वाले पहले पुरूष बने हैं। 

कमला हैरिस के राजनीतिक सफर के बारे में हर कोई जानता ही है लेकिन आज हम आपको हैरिस की दौलत के बारे में बताएंगे कि उनके पास कितनी दौलत है। 

इतनी दौलत की मालकिन हैं कमला हैरिस 

मीडिया रिपोर्टस की मानें तो साल 2019 का रिटर्न जारी किया किया था जिसमें हैरिस और उनके पति डगलस एमहॉफ के पास 3.1 मिलियन डॉलर इनकम थी। वहीं इससे पहले दोनों ने 2018 में 1.89 लाख डॉलर की इनकम की रिपोर्ट दिखाई थी। इसके अलावा कमला हैरिस ने करीब आधा मिलियन डॉलर लेखक के रूप में भी कमाए थे। आपको बता दें कि कमला हैरिस और उनके पति की संपत्ति 2019 में लगभग 2.8 मिलियन डॉलर से बढ़कर 6.3 मिलियन डॉलर हो गई। 

PunjabKesari

तमिलनाडु की शान है कमला हैरिस 

आपको बता दें कि बीते दिन जब कमला हैरिस ने शपथ ग्रहण की तो उनके पैतृक गांव तमिलनाडु के थुलेसेंद्रपुरम में स्थानीय लोगों ने इस पर खुशी का इजहार किया और आतिशबाजी भी चलाई। इसकी एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

7 साल की उम्र में माता-पिता हुए अलग 

कहते हैं नि अगर आप को खुद पर विश्वास हो तो आपको सफलता पाने से कोई नहीं रोक सकता है हालांकि हर किसी के रास्ते में कठिनाइयां आती है। कमला के रास्ते में भी कठिनाइ आई लेकिन वह रूकी नहीं। सात साल की उम्र में कमला के माता पिता अलग हो गए थे जिसके बाद कमला ने अपनी मां के साथ ही अपनी जिंदगी बिताई और मां का उनके जीवन पर गहरा प्रभाव भी रहा। वह आज भी अपनी इस सफलता के लिए मां का धन्यावाद करती हैं।  कमला और उनकी छोटी बहन माया अपनी मां के साथ ही रहीं। दोनों बेटियों के जीवन पर मां का बहुत प्रभाव रहा है। मां ने अपनी दोनों बेटियों को अपनी पृष्ठभूमि से जोड़े रखा और उन्हें अपनी साझा विरासत पर गर्व करना सिखाया। वह भारतीय संस्कृति से गहरे से जुड़ी रहीं।

PunjabKesari

साथी वकील डगलस एम्पहॉफ से शादी

2014 में उन्होंने अपने साथी वकील डगलस एम्पहॉफ से शादी की जिसके चलते वह भारतीय, अफ्रीकी और अमेरिकी परंपरा के साथ-साथ यहूदी परंपरा के साथ भी जुड़ गईं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Janvi Bithal

Recommended News

Related News

static