आम जनता को फिर लगा झटका, इतना महंगा हो गया सोना और चांदी
punjabkesari.in Friday, Feb 20, 2026 - 12:15 PM (IST)
नारी डेस्क: आम जनता को कुछ दिन की राहत के बाद फिर बड़ा झटका लगा है। सोने- चांदी ने फिर से छलांग लगानी शुरू कर दी है। MCX पर सोने का फ्यूचर प्राइस 20 फरवरी को सुबह 1,55,690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था, जो पिछले क्लोजिंग से 0.56 परसेंट ज़्यादा है। चांदी भी 1.39 परसेंट बढ़कर 2,44,584 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी। यानी कि अभी सोना- चांदी खरीदने के लिए इंतजार करना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें: फुटबॉल खेलते-खेलते चली गई MP की जान
कीमतां में आई तेजी
20 फरवरी को सुबह IST तक कॉमेक्स पर सोने का स्पॉट प्राइस $5,019.90 प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था, जो पिछले क्लोजिंग से 0.45 परसेंट ज़्यादा था। दूसरी ओर, चांदी शुरुआती ट्रेड के दौरान लगभग 1.27 परसेंट गिरी, लेकिन जल्दी ही कुछ बढ़त के साथ $78.26 पर ट्रेड करने लगी, जो पिछले 24 घंटों में 0.81 परसेंट ज़्यादा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन कम होने और डॉलर के मज़बूत होने से 20 फरवरी को सोने और चांदी की कीमतों में थोड़ी तेज़ी आई।
दामों में उतार- चढ़ाव जारी
19 फरवरी को MCX पर सोने के भाव में सुबह तेजी देखी गई थी, लेकिन रात को बाजार बंद होने से पहले कीमतें गिरावट में चली गईं। गुरुवार को पूरे दिन सोने चांदी के रेट में उतार-चढ़ाव का खेल जारी रहा। 19 फरवरी को 24 कैरट सोना (24 Carat Gold Price) 119 रुपये गिरकर 154,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। चांदी की कीमतों में कल की तुलना में हल्की बढ़त दर्ज की गई है. ₹245 प्रति ग्राम यानी ₹2,45,000 प्रति किलोग्राम पर चांदी स्थिर है।
यह भी पढ़ें: भजन करते समय मन में क्यों आते हैं गंदे विचार ?
ये हैं आज के रेट
दिल्ली में आज सोने का भाव 24 कैरेट सोने के लिए ₹15,665 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹14,361 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹11,753 प्रति ग्राम है। दिल्ली में आज सोने का भाव 24 कैरेट सोने के लिए ₹15,665 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹14,361 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹11,753 प्रति ग्राम है।

