क्या पति अजय देवगन से अलग हो रही है एक्ट्रेस काजोल?

punjabkesari.in Wednesday, Sep 02, 2020 - 04:53 PM (IST)

इन दिनों पूरा देश कोरोना वायरस से जंग लड़ रहा हैं। आम लोगों की तरह सेलिब्रिटीज को भी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है खासकर बच्चों की पढ़ाई को लेकर। इसी के चलते एक्ट्रेस काजोल पति अजय देवगन से अलग सिंगापुर शिफ्ट हो रही है। आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर इस कपल में एेसी क्या बात हुई जो दोनों ने यह फैसला लिया। दरअसल, एक्ट्रेस काजोल और उनके पति अजय देवगन को बेटी न्यासा की चिंता सता रही हैं इसलिए उन्होंने यह फैसला लिया। 

सिंगापुर शिफ्ट होने जा रही है काजोल

खबरों की माने तो बेटी न्यासा की वजह से अब काजोल अजय देवगन के साथ भारत में नहीं रहेगी। वह बेटी न्यासा के साथ सिंगापुर शिफ्ट हो रही है। यहां आपको बता दें कि न्यासा सिंगापुर में ही पढ़ाई करती है। लॉकडाउन की वजह से वह इंडिया में अपने पेरेंट्स के साथ रह रही थी। एक रिपोर्ट के अनुसार काजोल इस बार न्यासा को अकेले सिंगापुर नहीं भेजना चाहती हैं. इसलिए वो बेटी के साथ कुछ वक़्त के लिए सिंगापुर में रहेंगी। वही दूसरी ओर अजय देवगन बेटे युग के साथ इंडिया में ही रहेंगे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Lets take #WomensEqualityDay as an opportunity to impart wisdom in our children, that girls & boys stand equal on all grounds. @ajaydevgn #GenderEquality #Superhumans

A post shared by Kajol Devgan (@kajol) on Aug 25, 2020 at 11:18pm PDT

काजोल और अजय देवगन नहीं चाहते हैं कि न्यासा की पढ़ाई पर कोई असर पड़े। खबरों की माने तो काजोल-अजय की बेटी न्यासा सिंगापुर के यूनाइटेड वर्ल्ड कॉलेज ऑफ साउथ ईस्ट एशिया में पढ़ाई कर रही हैं। खबरों के मुताबिक, 2018 में अजय देवगन ने बेटी के लिए सिंगापुर में एक अपार्टमेंट भी खरीदा था ताकि न्यासा को रहने में कोई दिक्कत न हो। काजोल इसी फ्लैट में जाकर बेटी के साथ रहेंगी।

पिता के बेहद करीब है न्यासा

कहते हैं ना बेटियां पिता की ज्यादा लाडली होती है। ऐसे ही न्यासा भी अपने पिता अजय देवगन के बेहद करीब है। वह पढ़ाई में काफी अच्छी है। अजय नहीं चाहते कि कोरोना महामारी का असर उनकी बेटी की पढ़ाई पर पड़े। एक इंटरव्यू में बेटी के बारे में बताते हुए एक्टर ने कहा था, न्यासा बहुत समझदार हैं। वो बहुत ज्यादा सोचती है और चीजों को एनालाइज करती है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Almost an adult. All of 17 and part of my heart always. Happy birthday to the most beautiful girl in the world! #allgrownup #lovemybabygurl

A post shared by Kajol Devgan (@kajol) on Apr 20, 2020 at 12:52am PDT

इसी के साथ आपको बता दें कि न्यासा एक अच्छी स्विमर भी है। काजोल के साथ भी न्यासा की अच्छी बॉडिंग है। खबरों की माने तो न्यासा फिल्मों में अपना करियर नहीं बनाना चाहती। उनका सपना वर्ल्‍ड फेमस शेफ बनना है। एक इंटरव्यू में काजोल ने कहा था कि वह अपने बच्चों को लेकर बहुत ज्यादा प्रोटेक्टिव है। उन्होंने कहा था- मैं बहुत प्रोटेक्टिव हूं। अगर किसी ने मेरे बच्चों की तरफ आंख उठाने की कोशिश भी की तो मुझे लगता है कि मैं उन्हें काट खाऊंगी। एक्ट्रेस काजोल अपनी फैमिली को पूरा वक्त देती है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव है और अक्सर अपने बच्चों के साथ बिताए पलों को फैंस के साथ साझा करती रहती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Recommended News

Related News

static