जब कमरे में अकेली बैठकर घंटो रोती रही थी काजोल फिर पति अजय...

punjabkesari.in Tuesday, Oct 20, 2020 - 05:21 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल अपने मुंहफट व्यवहार के लिए जानी जाती हैं यही नहीं लोग उनकी एक्टिंग के भी दीवाने हैं। काजोल ने ऐसी कई फिल्में की जिन्हें जितनी मर्जी बार देख लो इंसान बोर नहीं होता। इन्हीं में से एक फिल्म हैं कुछ-कुछ होता है। इस फिल्म को रिलीज हुए 22 साल हो गए हैं लेकिन लोग आज भी इसे बहुत प्यार देते हैं।

जब काजोल की चली गई थी याददाश्त

फिल्म में काजोल, शाहरुख खान और रानी मुखर्जी लीड रोल में थे। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान काजोल के साथ कुछ एेसा हुआ था कि वह 2-3 दिन कमरे में रोती रही थी। दरअसल, फिल्म के गाने हाय हाय रे है ये लड़का.. की शूटिंग के दौरान काजोल साइकिल से गिर गई थीं। काजोल साइकिल से गिरने के दौरान चेहरे के बल गिरी थी, जिसकी वजह से 2-3 दिन के लिए उनकी याददाश्त चली गई थी। इस बारे में इस फिल्म के डायरेक्टर करन जौहर ने इस बात का खुलासा किया था।

उन्होंने बताया था-  मॉरीशस के कोको होटल में काजोल कमरे में अकेली बैठकर रोती रहती थीं और जब उनकी बात टीम के लोगों ने अजय देवगन से उनकी बात करवाई तो धीरे-धीरे काजोल की याददाश्त आने लगी। कुछ दिनों बाद काजोल बिल्कुल ठीक हो गई। अचानक काजोल की याददाश्त जाने से सारे डर गए थे। बता दें कि इस फिल्म से करन जौहर ने बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया था। फिल्म में कुछ समय के लिए सलमान खान भी दिखे थे। सलमान से पहले इस रोल के लिए चंद्रचूड़ सिंह को अप्रोच किया गया था। चंद्रचूड़ सिंह ने करण जौहर को काफी घंटे इंतजार करवाया और फिर फिल्म करने से मना कर दिया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

#22yearsofKKHH.....memories of a lifetime ...eternally grateful for all the love ❤️🙏

A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on Oct 15, 2020 at 10:43pm PDT

इस फिल्म से काजोल ही नहीं बल्कि रानी मुखर्जी जी की भी किस्मत चमक गई। फिल्म में रानी ने टीना को रोल प्ले किया था जोकि पहले ट्विंकल खन्ना को दिया गया था हालांकि 11 दिन की शूटिंग करने के बाद ट्विंकल ने इस फिल्म को छोड़ दिया। इस फिल्म से रानी रातों-रात स्टार बन गई थी। बता दें कि उस वक्त रानी की उम्र सिर्फ 19 साल थी। कम ही लोग जानते हैं कि सिर्फ 10 करोड़ रुपए के बजट में बनी कुछ कुछ होता है ने 100 करोड़ रुपए से अधिक का वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन किया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

All cartooned out 22 odd years later #Rahul #Anjali #22YearsOfAnjali #KKHHmemories

A post shared by Kajol Devgan (@kajol) on Oct 15, 2020 at 9:30pm PDT

शाहरुख खान के साथ हिट रही काजोल की जोड़ी

बता दें कि काजोल ने 16 साल की उम्र में बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। उनकी पहली फिल्म 'बेखुदी' थी। काजोल की जोड़ी शाहरुख खान के साथ काफी हिट रही। दोनों ने कई फिल्मों में काम किया और ज्यादातर फिल्में हिट ही हुई। दोनों को जोड़ी को लोगों ने काफी प्यार दिया।  बाजीगर, करण अर्जुन, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, माई नेम इज़ खान जैसी इनकी फिल्में ब्लॉकबस्टर रही हैं। अपने करियर के टॉप पर आकर काजोल ने अजय देवगन से शादी कर ली। काजोल अब दो बच्चों की मां है। इस वक्त काजोल अपनी बेटी के साथ स्विजरलैंड में है। कोरोना की वजह से वह वहां अपनी बेटी के साथ रह रही हैं ताकि उसकी पढ़ाई में कोई दिक्कत ना आए। काजोल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है, जिससे वह अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Recommended News

Related News

static