बधाई हो! ये डायरेक्टर दूसरी बार बनने जा रहे हैं पापा, पत्नी प्रिया संग शेयर की खुशखबरी

punjabkesari.in Tuesday, Jan 20, 2026 - 01:52 PM (IST)

नारी डेस्क : शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ के निर्देशक एटली के घर जल्द ही खुशियों की किलकारियां गूंजने वाली हैं। एटली दूसरी बार पिता बनने जा रहे हैं। उन्होंने अपनी पत्नी प्रिया के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर फैंस को यह खुशखबरी दी है।

बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं प्रिया

एटली द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में उनकी पत्नी प्रिया बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इन फोटोज में कपल के साथ उनका पहला बेटा भी दिखाई दे रहा है, जो इस खास पल को और भी भावुक बना रहा है। कुछ तस्वीरों में एटली और प्रिया एक-दूसरे को प्यार भरी नजरों से देखते हुए नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari

पोस्ट के जरिए दी गुड न्यूज

एटली और प्रिया ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, हमारे घर में एक नए सदस्य के आने से माहौल और भी खुशनुमा होने वाला है। जी हां, हम फिर से पैरेंट्स बनने वाले हैं। हमें आप सभी के आशीर्वाद, प्यार और प्रार्थनाओं की जरूरत है।

यें भी पढ़ें : क्या Periods के दौरान ब्लड डोनेट करना सही है नहीं? जानें यहां

सेलेब्स और फैंस ने दी बधाइयां

जैसे ही यह पोस्ट सामने आई, फैंस ने कमेंट बॉक्स में कपल को ढेरों शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया। वहीं फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने भी इस खुशी में एटली और प्रिया को बधाई दी। अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु ने कमेंट करते हुए लिखा, बहुत ही सुंदर, मेरी प्यारी मां को बधाई। कीर्ति सुरेश ने लिखा, मेरे प्यारे कपल को बहुत-बहुत बधाई। नाइक और केनी की तरफ से ढेर सारा प्यार। वहीं कल्याणी प्रियदर्शन ने भी दिल वाले इमोजी शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priya Mohan (@priyaatlee)

2014 में हुई थी शादी

गौरतलब है कि एटली और प्रिया की शादी साल 2014 में हुई थी। इसके बाद साल 2023 में दोनों ने अपने पहले बेटे मीर का स्वागत किया था, जिसकी जानकारी भी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ साझा की थी।

यें भी पढ़ें : स्मृति मंधाना से रिश्ता टूटने के बाद पलाश मुच्छल का बड़ा फैसला, जानें पुरा मामला

‘जवान’ से रचा इतिहास

एटली फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने और सफल निर्देशकों में शुमार हैं। शाहरुख खान स्टारर ‘जवान’ का निर्देशन उन्होंने ही किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 1100 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर इतिहास रच दिया था। अब एटली और प्रिया की इस नई जर्नी को लेकर फैंस भी बेहद खुश हैं और उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static