तेजस्वी प्रकाश की एक्टिंग करती दिखी जाह्नवी कपूर, पकड़ी गई तो बोली- 'जब मिड नाइट...'

punjabkesari.in Friday, Jul 29, 2022 - 03:00 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर भी फैंस के दिल पर राज करती हैं। एक्ट्रेस आए दिन अपनी चुलबुली अदाओं से सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करती ही रहती हैं। जाह्नवी अपनी लाइफ से जुड़े सारे अपडेट अपने फैंस के साथ शेयर करती नजर आती हैं। कई बार एक्ट्रेस फनी रील्स के जरिए फैंस को एंटेरटेन करती हैं तो कभी दोस्तों के साथ फन करती दिखाई देती हैं। हाल ही मे एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह टीवी की नागिन तेजस्वी प्रकाश का डॉयलाग बोलती नजर आ रही हैं। 

PunjabKesari

वायरल हुआ वीडियो 

इस वीडियो में जाह्नवी रात को अंधेरे में चोरी-छिपे अपनी मनमानी करते दिखाई दे रही हैं। रात में एक्ट्रेस को क्रेविंग होती हैं और वह सबसे छुपकर स्ट्रॉबेरी खा रही हैं। अभी जाह्नवी स्ट्रॉबेरी खा ही रही हैं कि उनकी दोस्त अचानक से वहां पर आ जाती है और एक्ट्रेस को रंगे हाथों पकड़ लेती हैं। इसके बाद दोनों के बीच में फनी बात शुरु हो जाती है। दोनों आपस में एक-दूसरे के साथ डायलॉगबाजी करने लगते हैं। आपको बता दें कि जो जाह्नवी और उनकी दोस्त डायलॉग्स बोल रहे हैं, वो एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश के डायलॉग्स हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

क्या हुई डायलॉबाजी?

जाह्नवी की दोस्त उनसे बोलती है कि- 'तुम आधी रात में वॉक क्यों कर रही हो?' जवाब में जाह्नवी कहती हैं कि- 'लिसेन जब वॉक करते हैं, तब टाइस नहीं देखते और टाइम देखकर कभी भी वॉक नहीं करते, क्योंकि कोई अगर देखता है तो देखे। मैं तो अपना फिगर मेनटेन कर रही हूं।' वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में जाह्नवी ने लिखा कि- 'जब मिड नाइट क्रेविंग्स वॉक के बीच तुम्हें कोई पकड़ लें।'

PunjabKesari

'गुड लक जेरी' की कारण बनी हुई है चर्चा में

एक्ट्रेस इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'गुड लक जेरी' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म का ट्रेलर भी थोड़े दिन पहले ही रिलीज किया गया था। अपनी जबरदस्त एक्टिंग के कारण एक्ट्रेस सुर्खियों में बनी हुई  हैं। इसमें उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है। 'गुड लक जेरी' 29 जुलाई यानी की आज ओटीटी प्लेटफॉर्म हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है।

PunjabKesari

वरुण धवन के साथ भी नजर आएंगी एक्ट्रेस 

गुड लक जेरी के अलावा जाह्नवी कपूर वरुण धवन के साथ फिल्म 'बवाल' में भी नजर आने वाली हैं। साउथ सूपरहीट एक्टर विजय देवरकोंडा और पूजा हेगड़े के साथ भी जाह्नवी फिल्म 'जन गण मन' में नजर आने वाली हैं। जाह्नवी के पास करण जौहर की फिल्म 'दोस्ताना2' भी है। 

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static