जैकलीन ने प्रियंका के पुराने घर में बसाया आशियाना, करोड़ों में है इसकी कीमत

punjabkesari.in Saturday, Feb 06, 2021 - 12:17 PM (IST)

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस ने अपनी खूबसूरती और दमदार एक्टिंग के साथ बॉलीवुड में अलग पहचान बनाई है। उन्होंने जिस तेजी से बॉलीवुड में मुकाम हासिल किया, शायद ही कोई अभिनेत्री होगी जिसने इतनी जल्दी फैंस के दिलों में खास जगह बनाई हो। इतनी फेमस एक्ट्रेस होने के बावजूद भी जैकलीन अब तक एक किराए के घर में रह रही थीं। वहीं अब जैकलीन ने प्रियंका के पुराने घर को अपना आशियाना बना लिया है। 

PunjabKesari

प्रियंका के पुराने घर में शिफ्ट हुई जैकलीन

जैकलीन का नया घर जुहू में स्थित है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जैकलीन जिस घर में शिफ्ट हुई हैं वहां साल 2018 में निक जोनस से शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा रहती थी। 

PunjabKesari

करोड़ों में घर की कीमत

कर्मयोग नाम की बिल्डिंग बने इस घर की कीमत 7 करोड़ रूपए है। इस घर में एक बड़ा लिविंग एरिया और आउटडोर बालकनी भी है। 

PunjabKesari

शादी के बाद बेच दिया था घर

प्रियंका ने शादी के बाद लॉस एंजेलिस में 2019 में नया घर खरीद लिया था। जो काफी आलीशान और महंगा है। जिसके बाद वह निक जोनस के साथ लॉस एंजेलिस में जाकर बस गईं। लॉस एंजेलिस में घर खरीदने के एक साल बाद ही प्रियंका ने मुबंई में स्थित अपने इस घर को बेच दिया था। 

फिलहाल अभी इस बात का पता नहीं चल सका है कि जैकलीन ने यह घर खरीद लिया है या फिर यहां किराए पर रह रही हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static