क्या Glutathione है बॉलीवुड दीवाज की Glowing Skin का राज? जानें इसके फायदे
punjabkesari.in Tuesday, Jun 09, 2026 - 06:56 PM (IST)
नारी डेस्क : काजोल देवगन, शिल्पा शैट्टी, मौनी रॉय, निसा देवगन जैसी ऐसी कई हीरोइनें हैं जो अपनी डस्की स्किन के लिए जानी जाती है हालांकि इन्हें डार्क स्किन के चलते ट्रोल भी किया जाता रहा है लेकिन अब इनकी लुक देखे और पहले की लुक देखें तो आप खुद ही कहेंगे कि ये इतनी गौरी कैसे हो गई है। रेखा को भी सांवली स्किन के लिए जाना जाता था लेकिन अब तो वह बिलकुल भी सांवली नहीं दिखती। काजोल की बेटी निसा को लेकर अक्सर ये बातें होती रहती हैं कि पहले तो वह ऐसी नहीं थी लेकिन एकदम से इतना बदलाव कैसे आ गया ये क्या करती हैं और कौन सा ब्यूटी ट्रीटमेंट लेती हैं ?

हालांकि इन दीवाज ने खुद से कभी कुछ नहीं माना कि वह कोई स्किन लाइटनिंग का ट्रीटमेंट लेती हैं लेकिन कई बार इस पर सोशल मीडिया पर जमकर बातें हो चुकी हैं स्किन को लाइट गौरा ग्लोइंग करने के लिए ये एक्ट्रेस ग्लूटाथियोन (Glutathione) के इंजेक्शन लेती हैं। Glutathione एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट है जो शरीर में नेचुरली तरीके से बनता है। यह कोशिकाओं को नुकसान से बचाने और टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मदद करता है। आईवी ड्रिप्स के जरिए भी कुछ विटामिन्स मिनरल्स और बाकी जरूर तत्व इनटेक किए जाते है जिससे स्किन पर इंसटेंट बदलाव आते हैं हालांकि कुछ डॉक्टर इसे ना लेने की सलाह भी देते हैं क्योंकि हर स्किन पर ये सूट करे जरूरी नहीं वहीं कई तरह के साइड इफेक्ट्स भी सामने आ सकते हैं। खैर आप बताए आपको क्या लगता है कि ये नेचुरली गौरी हो गई है या फिर ब्यूटी ट्रीटमेंट का ही कमाल है।
त्वचा, इम्यूनिटी और शरीर के लिए ग्लूटाथियोन के फायदे
ग्लूटाथियोन (Glutathione) एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidants) है, जो शरीर में नेचुरल तरीके से पाया जाता है। यह तीन अमीनो एसिड्स से मिलकर बना होता है और कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स (Free radicals) से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यही वजह है कि इसे त्वचा की देखभाल, इम्यूनिटी बढ़ाने और शरीर को डिटॉक्स करने के लिए भी जाना जाता है।

त्वचा को अंदर से निखारने में मददगार
ग्लूटाथियोन (Glutathione) के एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidants) और एंटीमेलानोजेनिक (Antimelanogenic) गुण त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। यह त्वचा में पिगमेंट के बनाने को प्रभाव करने वाले एंजाइम त्वचा के रंग की गतिविधि को कम करने में सहायक माना जाता है। इसके कारण पिग्मेंटेशन, काले धब्बों और असमान स्किन टोन को कम करने में मदद मिल सकती है। साथ ही यह त्वचा की लोच बनाए रखने और उम्र बढ़ने के संकेतों को कम करने में भी योगदान देता है। ग्लूटाथियोन को सोरायसिस और कुछ अन्य त्वचा संबंधी समस्याओं में भी लाभकारी माना जाता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर में सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं, जिससे त्वचा अधिक स्वस्थ और तरोताजा दिखाई देती है।
विटामिन C के साथ बढ़ सकता है फायदा
विटामिन C ग्लूटाथियोन की ऊर्जा को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। विटामिन C भी एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidants) है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने और शरीर को वायरस, बैक्टीरिया से लड़ने में सहायता करता है।

ग्लूटाथियोन बढ़ाने के नेचुरल तरीके
शरीर में ग्लूटाथियोन का स्तर बढ़ाने के लिए संतुलित आहार सबसे बेहतर विकल्प माना जाता है। आंवला, खट्टे फल, हरी सब्जियां और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर चीजें इसके स्तर को बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। बाजार में ग्लूटाथियोन सप्लीमेंट्स भी उपलब्ध हैं, लेकिन किसी भी सप्लीमेंट या इंजेक्शन का उपयोग करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

