धूप लेने से नहीं चलेगा काम, एक गलतफहमी के कारण भारतीयों को हो रही विटामिन-D की कमी

punjabkesari.in Tuesday, Feb 03, 2026 - 06:25 PM (IST)

नारी डेस्क: अक्सर लोगों को लगता है कि अच्छा खान-पान और भरपूर धूप मिलने से विटामिन-D की कमी नहीं होनी चाहिए, लेकिन गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट के अनुसार भारत में 5 में से 4 लोग विटामिन-D डिफिशिएंट हैं। इसकी वजह सिर्फ डाइट या धूप की कमी नहीं, बल्कि हमारी लाइफस्टाइल और शरीर की अंदरूनी समस्याएं भी हैं। इसलिए सिर्फ धूप में बैठना ही नहीं पेट की सेहत और सही सप्लीमेंटेशन भी उतना ही जरूरी है।

PunjabKesari
इस वजह से होती है विटामिन-D की कमी

 धूप में रहना, लेकिन सही तरीके से नहीं: हम धूप में तो निकलते हैं, लेकिनसुबह बहुत जल्दी या शाम की धूप लेते हैं, सनस्क्रीन, फुल स्लीव कपड़े पहन लेते हैं। ऑफिस, घर और गाड़ी के बीच ही सीमित रहते हैं।  विटामिन-D बनाने के लिए दोपहर 10 से 3 बजे* की धूप जरूरी होती है, जब UVB किरणें स्किन पर पड़ें।

 पेट और आंतों की समस्या: गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट बताते हैं कि IBS, एसिडिटी, गैस, फैटी लिवर बार-बार एंटीबायोटिक लेना इनसे आंतों की विटामिन-D को absorb करने की क्षमता कम हो जाती है।

 मोटापा और बढ़ता वजन: विटामिन-D फैट सॉल्युबल विटामिन है। ज्यादा बॉडी फैट होने पर, विटामिन-D फैट में फंस जाता है। खून तक सही मात्रा में नहीं पहुंच पाता।

शुद्ध शाकाहारी डाइट: भारत में बहुत लोग शाकाहारी हैं और विटामिन-D के प्राकृतिक स्रोत (अंडा, मछली, फिश ऑयल) नहीं लेते दूध-दही से सीमित मात्रा ही मिलती है।  सिर्फ डाइट से जरूरत पूरी होना मुश्किल है।

कैल्शियम और मैग्नीशियम की कमी: डॉक्टर कहते हैं किविटामिन-D अकेले काम नहीं करता, कैल्शियम और मैग्नीशियम की कमी हो तो विटामिन-D एक्टिव नहीं हो पाता

बढ़ता स्ट्रेस और नींद की कमी: स्ट्रेस हार्मोन, खराब नींद विटामिन-D मेटाबॉलिज़्म को बिगाड़ देती है।

PunjabKesari
विटामिन-D की कमी के लक्षण

-बार-बार थकान
- हड्डियों और जोड़ों में दर्द
-बाल झड़ना
-इम्यूनिटी कमजोर
- मूड स्विंग्स और डिप्रेशन


कमी से बचने के लिए डॉक्टर की सलाह

हफ्ते में 3–4 दिन 20–30 मिनट दोपहर की धूप लें। पेट की सेहत सुधारें (प्रोबायोटिक, फाइबर), वजन कंट्रोल करें। डॉक्टर की सलाह से विटामिन-D सप्लीमेंट लें, कैल्शियम और मैग्नीशियम भी साथ लें। गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट के अनुसार, भारत में विटामिन-D की कमी धूप या डाइट की नहीं, बल्कि गलत लाइफस्टाइल और खराब गट हेल्थ की बीमारी है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static