सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने किया रकुल प्रीत सिंह को इग्नोर? Video Viral पर मचा बवाल
punjabkesari.in Tuesday, Feb 24, 2026 - 12:41 PM (IST)
नारी डेस्क : फिटनेस इंफ्लुएंसर और बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह से जुड़ा एक अवॉर्ड शो का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर कई यूजर्स ने आरोप लगाया कि इंफ्लुएंसर ने रकुल को इग्नोर किया और उनका अपमान किया। हालांकि, वायरल वीडियो के पीछे की सच्चाई कुछ और ही है।
क्या है वायरल वीडियो?
हाल ही में सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक फिटनेस इंफ्लुएंसर स्टेज पर ट्रॉफी लेने आते हैं। रकुल प्रीत सिंह उन्हें अवॉर्ड देती हैं, लेकिन इंफ्लुएंसर न तो हाथ मिलाते हैं और न ही मुस्कुराते हुए रुकते हैं। वह सीधे ट्रॉफी लेकर स्टेज से नीचे उतर जाते हैं। बस इसी पल को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई और कई लोगों ने इसे रकुल का अपमान बता दिया।
क्या है पूरा मामला?
वायरल वीडियो में नजर आ रहे फिटनेस इंफ्लुएंसर का नाम लक्ष्य जग्गी है। वीडियो वायरल होने के बाद लक्ष्य जग्गी ने खुद सामने आकर इस पूरे मामले पर सफाई दी। उन्होंने बताया कि लोगों ने उस मोमेंट को गलत तरीके से समझ लिया। लक्ष्य के अनुसार, उनसे पहले स्टेज पर एक बुजुर्ग महिला को अवॉर्ड दिया गया था। जब उस महिला ने हाथ मिलाने के लिए हाथ बढ़ाया, तो रकुल प्रीत सिंह ने हाथ नहीं मिलाया। इसे देखकर लक्ष्य को लगा कि शायद उस इवेंट में स्टेज पर हाथ मिलाने की परंपरा नहीं है। इसी वजह से उन्होंने भी हाथ नहीं मिलाया और अवॉर्ड लेकर आगे बढ़ गए।
यें भी पढ़ें : डायबिटीज वालों के लिए चमत्कारी पत्ता, जितना खाओ उतना कंट्रोल में रहेगी शुगर
लक्ष्य जग्गी ने क्या कहा?
लक्ष्य जग्गी ने अपने वीडियो में कहा, मेरा किसी का अपमान करने का कोई इरादा नहीं था। मैंने बस अवॉर्ड लिया और आगे बढ़ गया, क्योंकि मुझे लगा कि वहां हाथ मिलाने का रिवाज नहीं है। मुझे नहीं पता था कि इससे किसी को बुरा लग सकता है। उन्होंने साफ किया कि इस पूरे मामले को बेवजह तूल दिया जा रहा है और उनकी मंशा किसी को इग्नोर करने की बिल्कुल नहीं थी।
कौन हैं लक्ष्य जग्गी?
लक्ष्य जग्गी एक जाने-माने फिटनेस इंफ्लुएंसर हैं। वह सोशल मीडिया पर फिटनेस, वर्कआउट और लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट शेयर करते हैं। उनके इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर करीब 4 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उन्होंने अपील की कि इस मुद्दे को गलत तरीके से न पेश किया जाए।
यें भी पढ़ें : इस विटामिन की कमी से बढ़ता है हार्ट डिजीज का खतरा, समय रहते पहचान लें
रकुल प्रीत सिंह का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो रकुल प्रीत सिंह जल्द ही फिल्म ‘पति, पत्नी और वो दो’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ आयुष्मान खुराना, सारा अली खान और वामिका गब्बी अहम भूमिकाओं में होंगे। यह फिल्म पहले होली पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। रकुल इससे पहले फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ अजय देवगन थे।

