देश में फिर से Corona की दहशत, 3,000 के पार केस, 24 घंटे में 4 लोगों ने गंवाई जान

punjabkesari.in Sunday, Jun 01, 2025 - 12:59 PM (IST)

नारी डेस्क: देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। केंद्रीय गृह मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार, 31 मई 2025 को जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 3,395 हो गई है। पिछले 24 घंटों में 4 लोगों की मौत हुई है और इस दौरान 1,435 लोग ठीक होकर घर लौटे हैं।

किन राज्यों में सबसे ज़्यादा एक्टिव केस?

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, केरल में सबसे अधिक 1,336 सक्रिय मामले हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 467 और दिल्ली में 375 केस दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा अन्य राज्यों में भी 100 से अधिक एक्टिव केस हैं गुजरात: 265, कर्नाटक: 234, पश्चिम बंगाल: 205, तमिलनाडु: 185, उत्तर प्रदेश: 117। पिछले 24 घंटों में जिन 4 मौतों की पुष्टि हुई है, वे दिल्ली, केरल, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश से हैं।

सरकार का बयान: घबराने की ज़रूरत नहीं

सरकार ने जनता से अपील की है कि फिलहाल घबराने की कोई ज़रूरत नहीं है। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि अधिकांश मरीजों की हालत गंभीर नहीं है और वे घर पर ही इलाज करवा रहे हैं। सरकार हालात पर लगातार नज़र बनाए हुए है और ज़रूरत पड़ने पर कदम उठाए जाएंगे।

PunjabKesari

शनिवार को महाराष्ट्र में 68 नए कोविड मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 30 मुंबई से, 15 पुणे से, बाक़ी कल्याण डोंबिवली और रायगढ़ से हैं।

ये भी पढ़े: अचानक कभी नहीं आता Heart Attack, महीनों पहले देता है ये 5 खतरनाक संकेत

कर्नाटक में मौत और स्कूलों को निर्देश

कर्नाटक सरकार ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। स्वास्थ्य विभाग ने स्कूलों को बच्चों की सुरक्षा को लेकर ज़रूरी निर्देश जारी किए हैं, क्योंकि जून में स्कूल खुलने वाले हैं। बेंगलुरु में एक 63 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। यह व्यक्ति कोविड पॉजिटिव था और कैंसर व टीबी जैसी बीमारियों से पहले से पीड़ित था। उसे कीमोथेरेपी दी जा रही थी। अब तक कर्नाटक में कोविड से मरने वालों की कुल संख्या 4 हो गई है।

दिल्ली में भी एक महिला की मौत

दिल्ली में एक 60 वर्षीय महिला की मौत हुई है।  उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी लेकिन अधिकारियों का कहना है कि उनकी मौत का कारण आंत की बीमारी था। कोविड का पता तो इलाज के दौरान संयोग से चला।

PunjabKesari

कर्नाटक सहित कई राज्यों की सरकारों ने जनता से कहा है कि भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनें, सामाजिक दूरी बनाए रखें, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। स्वास्थ्य विभाग ने आश्वस्त किया है कि राज्य में टेस्ट और इलाज की पूरी सुविधा मौजूद है और लोगों को घबराने की ज़रूरत नहीं है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

PRARTHNA SHARMA

Related News

static