स्वतंत्रता दिवस के मौके पर घर पर बनाएं तिरंगा सैंडविच

punjabkesari.in Friday, Aug 14, 2020 - 11:12 AM (IST)

स्वतंत्रता दिवस भारत देश में पूरे जोरों-शोरों में मनाया जाता है। इस दिन शहरों व जगह-जगह पर झंडे लहराएं जाते हैं। बहुत से लोग तिरंगा रंग के कपड़े पहनते हैं। ऐसे में अगर आप खाने में अगर कुछ अलग बनाने की सोच रहें है तो आप अपने बच्चों के लिए खास तिरंगा सैंडविच तैयार कर सकते हैं। खाने में टेस्टी होने का साथ बनाने में भी ये बेहद आसान होंगे। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका...

सामग्री

ब्रेड स्लाइस- 8
मेयोनीज- 1 बड़ी कटोरी
चिली फ्लेक्स- 1 टेबलस्पून
टोमैटो सॉस- 2 टीस्पून
गाजर- 1 कटोरी (कसी हुई)
पालक- 1 कटोरी (पिसा हुआ)
नमक- स्वादानुसार

nari,PunjabKesari

विधि

केसरिया रंग के लिए

एक कटोरी में गाजर, 2 टेबलस्पून मेयोनीज, नमक डालकर पेस्ट बना लें।

हरे रंग के लिए

अब एक अलग कटोरी में पालक के पेस्ट में  2 टेबलस्पून मेयोनीज, 1 टेबलस्पून टोमैटो सॉस और नमक डालकर मिक्स करें।

सफेद रंग के लिए

अलग कटोरी में मेयोनीज डालकर रखें।

सैंडविच बनाने की विधि

- तिरंगा सैंडविच बनाने के लिए ब्रेड स्लाइस के किनारे काट दें।
- अब ब्रेड के एक स्लाइस पर पालक का पेस्ट और चिली फ्लेक्स डालकर अच्छे से ब्रेड पर फैलाए।
- इसके ऊपर दूसरा ब्रेड स्लाइस रखकर मेयोनीज लगाएं।
- अब एक और ब्रेड स्लाइस रखकर गाजर का पेस्ट और चिली फ्लेक्स डालकर अच्छे से फैलाए।
- अंत में ब्रेड स्लाइस रखकर सैंडविच बंद कर उसे त्रिकोणा काट लें।
- लीजिए आपका तिंरगा सैंडविच बनकर तैयार है। इसे बच्चों को खाने को दें और खुद भी खाने का मजा लें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static