Independence Day:  तिरंगे के रंग को बनाएं अपना ड्रैसकोड

punjabkesari.in Tuesday, Aug 15, 2017 - 12:38 PM (IST)

कल आजादी की 71वीं वर्षगांठ  है। इस दिन का सभी लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है क्योंकि यहीं दिन था जब लोगों को स्वतंत्रता मिली और वह खुली हवा में सांस लेने के लिए बिल्कुल  स्वतंत्र हो गए। इस दिन को सभी लोग पूरे जोश और उमंग के साथ मनाते है । कोई भारतीय तिंरगा लहराकर तो कोई घर में इस दिन की खुशी मनाता है। अगर आप सच्चे देशभक्त है लेकिन बाहर जाना नहीं पसंद करते तो घर में अलग-अलग तरीकों से इस दिन को मना कर अपनी देशभक्ति का सबूत दे सकते है। 

 

क्यों न इस बार तिंरगा ट्राई कलर को अपना ड्रैसकोड बनाया जाएं। जी हां, कई लड़के और लड़कियां इस दिन ट्राई कलर के ड्रैस पहनते है। आप भी कुछ ड्रेस कैरी करके अपने आपको स्वतंत्रता दिवस के लिए तैयार कर सकते हैं। हम आपको बताएंगे कि कैसे आप तिरंगे के रंगों को बेस बनाकर कुछ ड्रेसिस को ट्राई कर सकते है। 

1. ट्राईकलर सलवार कमीज
यह थोड़ा मुश्किल होगा कि आप ट्राई कलर की सलवार कमीज कहीं से खरीद ले आए लेकिन सफेद कुर्ता तो आपको आसानी से मिल जाएगा। आप सफेद कुर्ते के साथ हरें रंग की सलवार और केसरिया रंग  दुपट्टा कैरी कर सकती है। यह काफी अच्छा ऑप्शन है। 

2 ट्राईकलर साड़ी

PunjabKesari
अगर आपको साड़ी पहनना पसंद है तो क्यों स्वंतत्रता दिवस के इस खास मौके पर ट्राई कलर साड़ी पहनी जाए। यह आपको मार्कीट से आसानी से मिल जाएगी लेकिन आप चाहे तो सफेद ग्रीन साड़ी के साथ केसरिया ब्लाउड वियर कर सकती है। नहीं तो आप खुद ही अपनी सफेद साड़ी पर ट्राई कलर करवा सकती है। 

3. ट्राईकलर दुपट्टा

PunjabKesari
स्वंतत्रता दिवस  मौके पर आप सफेद सलवार कमीज के साथ ट्राई कलर दुपट्टा वियर कर सकती है। इससे भी आप तिंरगे के रंग में रंगी दिखाई देगी। 

4. वैस्टर्न ड्रैस मे ट्राई कलर 

PunjabKesari
आप अगर ट्रडीशनल वियर नहीं पसंद करती तो इस बार सफेद शर्ट के साथ ग्रीन पैंट वियर करें। इसी के साथ अपने हाथ में केसरिया बैग पकड़ें। 

लड़के भी न रहें पीछे 

वैसे तो मार्कीट में जैंस ट्राऊ कलर की टी शर्ट आसानी से मिल जाती है

PunjabKesari

लेकिन आप चाहे तो व्हाइट शर्ट के साथ केसरिया, हरी जैकेट पहन सकते है।  

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static