Dog Lovers ये रिपोर्ट भी देख लें, सात महीनों में 28 लाख लोगों का काटा कुत्ताें ने
punjabkesari.in Friday, Aug 22, 2025 - 07:37 PM (IST)

नारी डेस्क: उत्तर प्रदेश में जनवरी से लेकर जुलाई के बीच 28 लाख से अधिक लोग कुत्तों के काटने का शिकार बन चुके है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि प्रदेश में जनवरी से जुलाई के बीच कुत्तों ने 28 लाख 50 हजार 744 लोगों को काटा जिनमें आवारा कुत्तों ने 22 लाख 50 हजार 218 और पालतू कुत्तों ने एक लाख 51 हजार 627 लोगों पर अपने दांत गड़ाये।
यह भी पढ़ें: शनि अमावस्या पर चुपके से कर लें ये छोटा सा काम
इस अवधि में केवल जानवरों के काटने के आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि 33 लाख 83 हजार 712 लोग अलग अलग जानवरों के काटने के शिकार हुये हैं जिनमे स्ट्रीट डॉग से लेकर पालतू कुत्ते, बिल्ली, बंदर, सियार, लोमड़ी, घोड़े के काटने का मामले शामिल है। स्वास्थ्य महानिदेशालय के डॉ पंकज सक्सेना ने बताया कि एक लाख 51 हजार 627 लोगों को बिल्लियों ने अपना शिकार बनाया है। इसी तरह तीन लाख 40 हजार 584 लोग बंदर के काटने का शिकार हुए हैं।
यह भी पढ़ें:झूठी मौत की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस थाने पहुंचा ये फेमस एक्टर
वहीं सियार, लोमड़ी व घोड़े के काटने से 47 हजार 757 लोग प्रभावित हुए हैं। इन सभी आंकड़ों को मिलाकर कुल 33,83,712 लोग काटने से प्रभावित हुए हैं। डॉ सक्सेना के मुताबिक जनवरी से लेकर जुलाई के बीच केवल दो लोगों की रैबीज के चलते मौत होने की रिपोटर् दर्ज है। प्रभावित लोगों को रैबीज के इंजेक्शन लगवाने की व्यवस्था सभी बड़े अस्पतालों सहित सीएचसी में उपलब्ध है। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ आरपी सिंह सुमन ने बताया कि रैबीज के इंजेक्शन की व्यवस्था केवल महिला चिकित्सालयों में नही है। क्योंकि वहां अमूमन लोग नहीं जाते हैं।