मुसीबतों को न्योता देती है तुलसी के पौधे के पास रखी ये चीजें

punjabkesari.in Monday, Nov 02, 2020 - 12:25 PM (IST)

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही महानता दी जाती है। माना जाता है कि घर में तुलसी का पौधा होने से देवी-देवताओं का वास रहता है। घर का माहौल सकारात्मक होने के साथ अन्न व धन से जुड़ी परेशानियां दूर होती है। मगर तुलसी के पौधे को जल चढ़ाने, दीया जलाने के साथ कुछ बातों का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। वास्तु के अनुसार, पवित्रता का प्रतीक तुलसी के पौधे के आगे कुछ चीजों को रखने से बचना चाहिए। नहीं तो घर में नेगेटिविटी बढ़ने लगती है। साथ ही कई मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि तुलसी के पौधे के आगे किन चीजों को रखने से बचना चाहिए...

गंदगी होना

माना जाता है कि तुलसी का पौधे में देवी-देवताओं का वास होता है। ऐसे में इनके सामने कभी भी गंदगी नहीं होनी चाहिए। नहीं तो घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो अशांति फैलती है। ऐसे में हमेशा तुलसी के पौधे की आसपास की सफाई करें। साथ ही आसपास पड़ा कोई बेकार हो टूटा हुआ सामना भी दूर कर दें। 

गीले कपड़े

अक्सर लोग तुलसी के पौधे को घर की छत पर रखते हैं। ऐसे में पौधे के पास ही गीले कपड़े सुखाते हैं। मगर गीले कपड़ों में नेगेटिविटी होती है। ऐसे में इसे तुलसी के पास रखने के घर की सकारात्मक ऊर्जा नकारात्मक में बदल जाती है। साथ ही तुलसी माता की नाराजगी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में घर-परिवार को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बनते का काम बिगड़ने से आर्थिक तौर पर नुकसान हो सकता है। ऐसे में अगर आप तुलसी माता के पौधे के सामने कपड़े सुखाते हैं तो अपनी इस आदत को तुरंत बदल लें। 

PunjabKesari

देवी देवताओं की मूर्ति

श्रीगणेश के प्रथम पूजनीय माना जाता है। किसी भी शुभ काम की शुरूआत इनकी पूजा के बिना अधूरी मानी जाती है। मगर तुलसी माता के सामने भूल से भी गणेश जी या शिव परिवार की मूर्ति व तस्वीर नहीं रखनी चाहिए। इसे अशुभ माना जाता है। इससे जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा तुलसी के पौधे के पास किसी अन्य देवी-देवताओं की मूर्ति भी रखने से बचना चाहिए। नहीं तो धन से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। 

जूते- चप्पल

जूते-चप्पल  को अशुद्ध व अपवित्र कहा जाता है। ऐसे में इसे पवित्रता का प्रतीक तुलसी के सामने रखने की कभी गलती नहीं करनी चाहिए। नहीं तो जूते-चप्पलों से निकलने वाले नेगेटिविटी घर में फैलेगी। ऐसे में अन्न व धन से जुड़ी सम्सयाएं हो सकती है। कारोबार में परेशानियां आने के साथ बनते काम बिगड़ सकते हैं। 

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

घर में तुलसी का पौधा रखना शुभ माना जाता है। मगर इसे तरीके से ना रखने से परेशानियों से जुझना पड़ना सकता है। साथ ही बात तुलसी के पत्तों की करें तो वे बेहद ही गुणकारी होते हैं। मगर इन्हें रोजाना तोड़ने की गलती नहीं करनी चाहिए। तो चलिए जानते हैं तुलसी पत्ता तोड़ने से जुड़ी कुछ विशेष बातें...

PunjabKesari

- सबसे पहले तुलसी के पौधे को रविवार के दिन पानी ना चढ़ाएं। 
- तुलसी को हमेशा नहा कर ही तोड़े। गंदे हाथ व अपवित्र होने पर तुलसी को हाथ न लगाएं। 
- एकादशी, रविवार और चंद्रग्रहण के दिन तुलसी तोड़ने से बचें। नहीं तो पाप लगता है। 
- तुलसी के पत्तों को तोड़कर बेकार में ना बर्बाद करें। इसे तुलसी माता का अपमान माना जाता है। 
- रोजाना तुलसी के पत्तों का सेवन करने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। साथ ही सांस से जुड़ी बीमारियों से राहत मिलती है। 
- आप इसकी चाय बना कर पी सकते हैं। इससे मौसमी सर्दी-खांसी, जुकाम व बुखार से आराम मिलता है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static