हाजमा रहता है खराब तो दवाइयां नहीं ये चटनी खाएं
punjabkesari.in Tuesday, Aug 05, 2025 - 06:31 PM (IST)

नारी डेस्क: आज की तेज-तर्रार जीवनशैली, तनाव, असंतुलित भोजन और जंक फूड की आदतें हमारे पाचन तंत्र को कमजोर कर देती हैं। हाजमा खराब होना, गैस, कब्जियत, पेट दर्द जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। इस समस्या का समाधान ढूंढ़ने में कई लोग दवाइयों पर निर्भर हो जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आयुर्वेद में कमजोर आंतों को मजबूत बनाने के लिए एक प्राकृतिक और प्रभावी तरीका मौजूद है। क्योंकि अक्सर हमें पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है? अगर हां, तो आपको कुछ आयुर्वेदिक उपायों को जरूर आजमाकर देखना चाहिए। क्योंकि आयुर्वेदिक मंत्र शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाता हैं।
आयुर्वेद में पाचन शक्ति का महत्व
आयुर्वेद के अनुसार, ‘अग्नि’ यानी पाचन शक्ति हमारे स्वास्थ्य का मूल आधार है। जब अग्नि सही से कार्य करता है, तो भोजन का पाचन सही होता है, पोषक तत्व शरीर को मिलते हैं और अपशिष्ट पदार्थ बाहर निकलते हैं। लेकिन जब अग्नि कमजोर हो जाती है, तो हाजमा बिगड़ जाता है और कई तरह की पाचन समस्याएं शुरू हो जाती हैं। इन समस्याएं करने के लिए यह उपाय...
इन चटनियों को खाकर पाचन को करे स्वस्थ
हमारे भारत वासियों की आदत है दिन भर कुछ चटपटा खाने की, जिसे हम घर पर तो बिल्कुल बनाना पसंद नहीं करते। बाहर की चटोरी तिखी और मसाले से भरा हुआ खाना ज्यादा पसंद करते है। जिससे हमारे पेट पर काफी बुरा असर पड़ता हैं। तो इस दर्द को ठीक करने के मजेदार चटनी है। जिसे आप आसानी से घर में भी बना सकते हैं। वैसे ही कुछ चटनियां, जीभ का स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत के लिए बहुत असरदार हैं। अकसर कई बार लंच के बाद नींद आने लगती है, लगता है कि अब काम करना बहुत ही मुश्किल है, लो एनर्जी महसूस होती है या फिर कई बार आपके शरीर में विटामिन की कमी भी हो सकती है, बीपी-शुगर की परेशानी है, जॉइंट्स में दर्द है, कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है, पाचन खराब है, थायराइड है, वजन ज्यादा है, स्किन पर पिगमेंटेशन हो जाता है, तो ये चटनियां आपके लिए बड़े काम की हैं। आइए रंग-बिरंगी धनिया-पुदीने की चटनी, नारियल की चटनी, टमाटर की चटनी, मूंगफली की चटनी और अलसी की चटनी के बारे में जानते हैं।
धनिया-पुदीने की चटनी
धनिया और पुदीना, दोनों ही भारतीय रसोई में इस्तेमाल होने वाली लोकप्रिय जड़ी-बूटियां हैं। इनका उपयोग विभिन्न प्रकार के व्यंजनों में स्वाद और सुगंध बढ़ाने के लिए किया जाता है। धनिया हर खाने में डाला जाता हैं। इसके अलावा, धनिया और पुदीना दोनों ही स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। पुदीना पेट के पाचन को ठिक करने में सहायक होता हैं।
लहसुन-टमाटर की चटनी
लहसुन एक शक्तिशाली प्राकृतिक एंटीबायोटिक, एंटी-फंगल और एंटी बैक्टीरियल है। यह उम्र के साथ होने वाले शारीरिक परिवर्तनों को कम करने और सभी रोगों को ठीक करने में सहायता करता है। इसे व्यंजनों में डालने से स्वाद और सुगंध बढ़ता हैं। लहसुन को तेल में गर्म करके बच्चों पर लगाने से बच्चों की मांसपेशियां मजबूत होती है।
विधि: ब्लेंडर में 15-20 लाल मिर्च, 190 ग्राम टमाटर, 35 ग्राम लहसुन, स्वाद के अनुसार से नमक, 1 छोटा चम्मच तेल, 2 बड़े चम्मच पानी डालकर अच्छे से ब्लेंड कर लें। लहसुन की चटनी तैयार है।
टमाटर की चटनी
टमाटर में विटामिन सी और पोटैशियम ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। साथ ही इसमें कोलेस्ट्रॉल को कम करने वाले तत्व पर्याप्त मात्रा में होते हैं। जो लोग वजन कम करना चाहते हैं। टमाटर की चटनी खून की कमी को दूर करता है। हाई बीपी वालों के लिए ये चटनी वरदान है, उनके लिए इस तरह की चटनी खाना काफी फायदेमंद रहता है।
विधि: टमाटर डालकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। एक पैन में तेल लें, उसमें राई, कढ़ी पत्ता, लहसुन और अदरक डालकर भूनें। लाल मिर्च पाउडर,नमक, काली मिर्च, चीनी और सिरका डालें। अच्छे से भूनने, आपकी चटनी तैयार है।
करी पत्ते की चटनी
कहा जाता है खाने में करी पत्ता डालने से खाना खाफी सवाद के साथ-साथ लाजवाब भी बनता हैं। करी पत्ते की चटनी खाने से सेहत पर काफी अच्छा प्रभाव पड़ता हैं। जैसे कि इस चटनी में आयरन, कैल्शियम और कई विटामिन की मात्रा से भरपूर है करी पत्ता। इससे बाल काले, घने और मजबूत बने रहते हैं। इस चटनी का सेवन करने से आप एनीमिया यानी खून की कमी, हाई बीपी और डायबिटीज जैसी परेशानियों से दूर रहता है।
विधि: कड़ाही में थोड़ा तेल डालिये और करी पत्ता डाल कर लगातार चलाते हुये 3 मिनिट के लिये पत्तों को भून लें। भुने हुये करी पत्तों को नमक, गुड़, इमली के गूदे, भुने हुये मसालों और ½ कप पानी के साथ मिक्सर जार में डाल कर पीस लें और बारीक पेस्ट बनाकर चटनी तैयार कर लें।
आंवले की चटनी
आंवला खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। आंवले की चटनी खाने शरीर स्वस्थ रहता है। आंवले की चटनी खाने से आपका इम्यून सिस्टम अच्छा रहता है। इसमें मौजूद विटामिन सी और दूसरे पौष्टिक तत्व आपके शरीर को सभी समस्याओं से दूर रखता है। साथ ही इस चटनी में अदरक और नींबू मिलाकर खाने से दिल की बीमारी दूर रहती है।
विधि: एक पैन में थोड़ा तेल लें और उसमें सौंफ डालें। अब इसमें उबला हुआ आंवला डालें। फिर धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और घी डालें। एक मिनट के लिए पकाएं। इसके बाद इसमें भ्रमी पत्तियां और नमक डालें। मिक्सचर को ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
ठंडा होने के बाद इसे मिक्सी में पीस लें। और आपकी चटपटी चटनी तैयार।
अगर आप भी बिगड़ा हाजमा सही करना चाहते हैं तो एक बार एस चटनी का करें इस्तेमाल।