भारती सिंह झेल रही हैं पोस्टपार्टम इफेक्ट! दूसरे बेटे के जन्म के बाद रोने लगीं

punjabkesari.in Tuesday, Dec 30, 2025 - 12:32 PM (IST)

 नारी डेस्क: कॉमेडियन भारती सिंह अपने जीवन के अनुभवों को साझा करने के लिए यूट्यूब पर व्लॉग बनाती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने दूसरे बेटे काजू को जन्म दिया है। लेकिन इसके बाद वह पोस्टपार्टम इफेक्ट का सामना कर रही हैं और अक्सर छोटी-छोटी बातों पर रोने लगती हैं।

अपने लेटेस्ट व्लॉग में भारती ने खुलकर बताया कि उन्हें खुद समझ नहीं आता कि रोना क्यों आ रहा है। उन्होंने कहा कि घर में सब कुछ ठीक है, काम-काज के लिए भी मदद है, फिर भी बैठे-बैठे रोना निकल जाता है। उन्होंने पोस्टपार्टम इफेक्ट के बारे में अपनी उलझन साझा करते हुए कहा, "भगवान ने इतनी खुशियां दी हैं, फिर भी ये पोस्टपार्टम इफेक्ट क्या होता है, क्यों?"

जब उनके पति हर्ष लिम्बाचिया घर लौटे, तो भारती फिर रोने लगीं। हर्ष ने उन्हें गले लगाया, दिलासा दिया और हंसी मज़ाक से उनका मन बहलाया। इस देखभाल और प्यार के लिए हर्ष की जनता भी तारीफ कर रही है। फैंस ने कमेंट में लिखा, "इतना प्यार करने वाला पति सिर्फ़ खुशनसीब लोगों को मिलता है," और "आप दोनों एक आदर्श जोड़ी हैं।"

भारती और हर्ष की लव स्टोरी

भारती और हर्ष की मुलाकात पहली बार 2009 में कॉमेडी सर्कस की शूटिंग के दौरान हुई थी। दोस्ती से शुरू हुआ रिश्ता धीरे-धीरे प्यार में बदल गया। कुछ समय तक डेटिंग के बाद उन्होंने 2017 में गोवा में शादी कर ली। इसके बाद दोनों ने कई शो होस्ट किए और दर्शकों को हंसाने का काम जारी रखा।

उनका पहला बेटा लक्ष (गोला) 2022 में हुआ और दूसरे बेटे काजू का जन्म 19 दिसंबर 2025 को हुआ। पोस्टपार्टम इफेक्ट के बावजूद, भारती अपने परिवार के प्यार और समर्थन के कारण धीरे-धीरे इस चुनौती से निपट रही हैं।

नोट: पोस्टपार्टम इफेक्ट एक सामान्य स्थिति है, जिससे बहुत सी नई मांओं को जन्म के बाद गुजरना पड़ता है। परिवार का समर्थन और समय पर सलाह लेना इसे संभालने में मदद करता है।
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static