रात में आए ये 5 सपने तो भूलकर भी किसी को न बताएं, वरना रूठ सकती है किस्मत

punjabkesari.in Tuesday, Jul 14, 2026 - 01:57 PM (IST)

नारी डेस्क : हर व्यक्ति रात में कई तरह के सपने देखता है। कुछ सपने सुबह उठते ही याद रहते हैं, तो कुछ पलभर में भूल जाते हैं। कई लोग अपने सपनों को परिवार या दोस्तों के साथ साझा कर लेते हैं, लेकिन स्वप्न शास्त्र के अनुसार हर सपना दूसरों को बताना शुभ नहीं माना जाता। मान्यता है कि कुछ सपने भविष्य में मिलने वाले शुभ फल, धन लाभ, सफलता और सकारात्मक बदलाव का संकेत देते हैं। ऐसे सपनों को गुप्त रखने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं किन 5 सपनों का जिक्र किसी से नहीं करना चाहिए।

सपने में अपनी या किसी की मृत्यु देखना

अगर सपने में अपनी या किसी अन्य व्यक्ति की मृत्यु दिखाई दे, तो घबराने की जरूरत नहीं है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यह सपना अक्सर किसी पुराने संकट, परेशानी या नकारात्मक दौर के समाप्त होने का संकेत माना जाता है। इसे एक नई शुरुआत और सकारात्मक बदलाव का प्रतीक भी माना जाता है। मान्यता है कि ऐसे सपने को दूसरों को बताने से बचना चाहिए।

PunjabKesari

चांदी से भरा कलश या सिक्के देखना

यदि सपने में चांदी के सिक्कों, चांदी के बर्तनों या चांदी से भरा कलश दिखाई दे, तो इसे बेहद शुभ संकेत माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यह सपना आर्थिक उन्नति, धन लाभ और समृद्धि की ओर इशारा करता है। ऐसी मान्यता है कि इस तरह के सपनों को गुप्त रखने से उनका शुभ प्रभाव बना रहता है।

यें भी पढ़ें : गुणों से भरपूर मखाना इन 5 लोगों को नहीं खाना चाहिए

 

फलों से लदे पेड़ या हरा-भरा बगीचा देखना

सपने में हरा-भरा बगीचा, लाल फूल या फलों से लदे पेड़ दिखाई देना भी शुभ माना जाता है। यह सपना करियर में तरक्की, आर्थिक लाभ और जीवन में खुशहाली आने का संकेत माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, ऐसे सपनों को दूसरों के साथ साझा करने से बचना चाहिए।

PunjabKesari

माता-पिता या बुजुर्गों को पानी पिलाना

अगर सपने में आप अपने माता-पिता या किसी बड़े-बुजुर्ग को पानी पिलाते हुए दिखाई देते हैं, तो इसे सम्मान, उन्नति और शुभ समाचार मिलने का संकेत माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि यह सपना जीवन में सफलता और परिवार का आशीर्वाद मिलने की ओर इशारा करता है। इसलिए इसे भी गुप्त रखना शुभ माना जाता है।

यें भी पढ़ें : भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा सबसे पहले सालबेग की मजार पर क्यों रुकती है?

 

भगवान, मंदिर या संत के दर्शन होना

यदि सपने में भगवान, मंदिर, पूजा या किसी संत के दर्शन हों, तो इसे अत्यंत शुभ सपना माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यह रुके हुए कार्य पूरे होने, मनोकामना पूर्ण होने और जीवन में सकारात्मक बदलाव आने का संकेत हो सकता है। मान्यता है कि ऐसे सपनों का जिक्र किसी से नहीं करना चाहिए।

PunjabKesari

क्या कहता है स्वप्न शास्त्र?

स्वप्न शास्त्र में सपनों को शुभ, अशुभ और सामान्य श्रेणियों में बांटा गया है। कई सपनों को भविष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत माना जाता है। हालांकि, इन मान्यताओं का वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है। इसलिए इन्हें धार्मिक और पारंपरिक मान्यताओं के रूप में ही देखा जाना चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static