सावन की पहली एकादशी पर भगवान विष्णु को चढ़ाएं ये 5 शुभ चीजें, घर में आएगी सुख-समृद्धि

punjabkesari.in Wednesday, Aug 05, 2026 - 06:43 PM (IST)

नारी डेस्क : हिंदू धर्म में सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए अत्यंत पवित्र माना जाता है। इसी पावन माह में आने वाली कामिका एकादशी का भी विशेष धार्मिक महत्व है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करने और प्रिय वस्तुएं अर्पित करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है, आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। आइए जानते हैं कि सावन 2026 की पहली एकादशी कब है, इसका शुभ मुहूर्त क्या है और इस दिन भगवान विष्णु को कौन-सी चीजें अर्पित करना शुभ माना जाता है।

सावन 2026 की पहली एकादशी कब है?

पंचांग के अनुसार, सावन माह के कृष्ण पक्ष की कामिका एकादशी तिथि का आरंभ 8 अगस्त 2026 को दोपहर 1:59 बजे होगा, जबकि इसका समापन 9 अगस्त 2026 को सुबह 11:04 बजे होगा। उदया तिथि के अनुसार कामिका एकादशी का व्रत 9 अगस्त 2026 (रविवार) को रखा जाएगा। व्रत का पारण 10 अगस्त 2026 को सुबह 6:18 बजे से 8:00 बजे के बीच करना शुभ रहेगा।

PunjabKesari

कामिका एकादशी पर भगवान विष्णु को क्या चढ़ाएं?

पीले फूल और पीले वस्त्र

भगवान विष्णु को पीले रंग की वस्तुएं अत्यंत प्रिय मानी जाती हैं। कामिका एकादशी पर उन्हें पीले फूल और पीले वस्त्र अर्पित करने से आर्थिक उन्नति और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होने की मान्यता है।

पीला चंदन

इस दिन भगवान विष्णु को पीले चंदन का तिलक लगाएं। धार्मिक मान्यता है कि इससे बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है तथा मान-सम्मान और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

यें भी पढ़ें : सोने की कलम से लिखी होती है इस मूलांक वालों की किस्मत, धन-वैभव खुद आता है इनके पास

तुलसी दल

भगवान विष्णु की पूजा तुलसी के बिना अधूरी मानी जाती है। इसलिए कामिका एकादशी पर भगवान नारायण को तुलसी दल अवश्य अर्पित करें। तुलसी अर्पित करने से पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होने की मान्यता है।

PunjabKesari

पंचामृत

दूध, दही, घी, शहद और चीनी से बने पंचामृत का भोग भगवान विष्णु को अवश्य लगाएं। यदि संभव हो तो इसमें तुलसी दल भी मिलाएं। इसे अत्यंत शुभ और पुण्यदायक माना जाता है।

मखाने की खीर और केला

कामिका एकादशी पर भगवान विष्णु को मखाने की खीर और केले का भोग लगाना भी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होकर भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

यें भी पढ़ें : क्या आपने देखा है ऐसा शिव मंदिर? यहां भोलेनाथ को चढ़ाया जाता है जिंदा केकड़ा

कामिका एकादशी 2026 शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:49 बजे से 5:33 बजे तक
सूर्योदय: सुबह 6:18 बजे
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:18 बजे से 1:10 बजे तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 2:53 बजे से 3:44 बजे तक
व्रत पारण: 10 अगस्त 2026, सुबह 6:18 बजे से 8:00 बजे तक।

PunjabKesari
कामिका एकादशी पर श्रद्धा और विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करने तथा उनकी प्रिय वस्तुएं अर्पित करने से पापों का नाश होता है, परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और धन-धान्य में वृद्धि होती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static