घर में कोरोना मरीज है तो खुद को कैसे बचाएं इन्फेक्शन से?

punjabkesari.in Monday, May 10, 2021 - 10:49 AM (IST)

कोरोना की दूसरी लहर तेजी से लोगों संक्रमित कर रही है। वहीं रोजाना 4 लाख से ऊपर इसके केस आ रहे हैं। इसके कारण अस्पतालों में मरीजों को बेड और ऑक्‍सीजन की कमी से जूझना पड़ रहा है। ऐसे में सरकार ने जिन लोगों को कोरोना के हल्के लक्षण दिख रहे उन मरीजों को घर में ही आइसोलेट रहकर इलाज करने को कहा है। इसतरह घर पर रह रहें मरीजों का ध्यान रखने की जिम्मेदारी उनके परिवार की है। वहीं इस तरह कोरोना के पेशेंट का ध्यान रखने से घर वालों का भी संक्रमित होने का खतरा है। मगर कुछ बातों का ध्यान रख कर खुद इस संक्रमण की चपेट में आने से बचाया जा सकता है। 

अगर आपके घर में कोरोना मरीज है तो ऐसे रखें खुद को सुरक्षित...

 

- मास्क जरुर पहनें

अगर आपके घर पर कोरोना मरीज है तो उसके साथ खुद का भी ध्यान रखें। इसके लिए डबल मास्क पहन कर रखें। मास्क को छूने या बार-बार हटाने से बचें। खासतौर पर मरीज के पास जाने पर तो इसे जरूर पहनें। तभी आप इस वायरस से बच सकते हैं। 

PunjabKesari

- हाथ बार-बार धोएं साथ ही ग्लव्स पहनें

अगर आप घर पर मरीज का ध्यान रख रही है तो खुद बार-बार हाथों को धोती रहें। साथ ही ग्लव्स पहननें। इसके अलावा ग्लव्स पहने हुए भी हाथों को धोती रहें। साथ ही अपने नाक, मुंह व आंखों को टच ना करें। 

- घर को अच्छे से साफ करें

वैसे तो मरीज को एक अलग कमरे में ही रहना चाहिए। मगर फिर भी घर की सभी सतहों को समय-समय पर साफ करते रहें। खासतौर पर टेबल, रिमोट, स्विचबोर्ड, खिड़कियां आदि। इसके अलावा जिन जगहों को बार-बार छूते हो। 

PunjabKesari

- अलग बर्तन रखना सही 

घर पर कोरोना मरीजे होने पर उसके बर्तन अलग रखें। इसकी जगह पर यूज एंड थ्रो प्लेट्स और गिलास इस्तेमाल करना भी सही रहेगा। अगर आप ऐसा नहीं करना चाहती तो मरीज के बर्तनों को अलग से धोएं। साथ ही इसे धोने से पहले ग्लव्स पहन लें। 

- मरीज का सामान अलग रखें

जैसे की सभी जानते हैं कि यह वायरस छूने से फैलता है। इसके लिए मरीज की जरूरत की चीजें जैसे कि उसका तौलिया, साबुन, बर्तन, कपड़े आदि अलग रखें और धोएं। यहां तक कि मरीज के बर्तन भी अलग ही रखे और धोएं। साथ ही उसकी चीजों को धोते समय मास्क और ग्लब्स पहने। कपड़ों को धोने के बाद उन्हें एक बार डि‍टॉल और सेवलॉन जैसे किसी एंटीबायोटिक लिक्विड में से निकालें। अगर आप उनके वॉशिंग मशीन में कपड़े धोना चाहती है तो उनके कपड़े आखिर में धोएं। साथ ही बाद में मशीन को भी सैनेटाइज करें। 

- अगर एक ही बाथरूम हो

घर में एक ही बाथरूम होने पर कोशिश करें मरीज से पहले घर के बाकी सदस्य उसे यूज कर लें। साथ ही मरीज के बाथरूम इस्तेमाल करने के बाद उसे सैनेटाइज करें। इसे हर बार करें तभी आप इस वायरस से सुरक्षित रह सकते हैं। 

- अगर एक ही कमरे में रहते हो

वैसे तो यह जरूरी है कि कोरोना मरीज को एक अलग कमरा दें। मगर घर छोटा या 1 ही कमरा होने पर उनके साथ करीब 6 फीट की दूरी बनाकर रखें। ऑक्सीजन की कमी ना होने पाएं इसके लिए कमरे की खिड़कियां और दरवाजे खोलकर रखें। हर समय डबल मास्क और ग्लब्स पहनकर रखें। गलब्स पहनने के बावजूद भी समय-समय पर साबुन से हाथ धोएं या सैनिटाइज करें। ताकि आप संक्रमित होने से बचे रहें। 

PunjabKesari

- खुद की इम्यूनिटी का भी रखें ध्यान 

वहीं मरीज के साथ खुद की इम्यूनिटी बढ़ाने का भी ध्यान रखें। इसके लिए खुद की हैल्दी चीजों का सेवन करें। रोजाना हल्दी वाला दूध, काढ़ा, हरी सब्जियां, फल, सूखे मेवे आदि का सेवन करें। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह लें। मरीज के साथ आप खुद भी स्टीम ले सकती है। इसके साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि आपको मरीज से करीब 6 फीट की दूरी पर रहना है। साथ ही मरीज से दूरी बनाकर खाना खाएं। इसके अलावा घर पर मास्क पहनना रखना जरूरी है। इसके लिए भोजन के तुरंत बाद मास्क पहन लें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static