हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के साथ पति ने की मारपीट, छोड़ा ससुराल और पहुंची कोर्ट
punjabkesari.in Wednesday, Jun 10, 2026 - 05:34 PM (IST)
नारी डेस्क: सिंगर और एक्ट्रेस सपना चौधरी अपने पति यशवीर साहू (जिन्हें वीर साहू के नाम से भी जाना जाता है) से अलग होने की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने वीर साहू के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है और कोर्ट ने उन्हें सुरक्षा भी दी है। कोर्ट ने उनके पति को सुनवाई की अगली तारीख तक उनसे संपर्क करने या उनके पास जाने से रोक दिया। वीर साहू एक जाने-माने प्लेबैक सिंगर, स्टेज परफॉर्मर, म्यूजिक क्रिएटर और सॉन्ग राइटर हैं। वे उत्तर भारत में काफी मशहूर हैं और एक उभरते हुए कलाकार रहे हैं।

वीर साहू पर लगे ये आरोप
कोर्ट ने अपने आदेश में कहा- "प्रतिवादी (चौधरी के पति) को सुनवाई की अगली तारीख तक याचिकाकर्ता के पास किसी भी तरह से जाने से रोका जाता है। प्रतिवादी को सुनवाई की अगली तारीख (NDOH) तक याचिकाकर्ता से किसी भी तरह से संपर्क करने, उनके घर या काम की जगह पर जाने और घरेलू हिंसा का कोई भी काम करने से रोका जाता है।" सपना चौधरी की तरफ से दायर याचिका में आरोप लगाया गया था कि उन्हें अपने वैवाहिक जीवन में घरेलू हिंसा का सामना करना पड़ा और भविष्य में ऐसी घटनाओं के दोहराए जाने की आशंका बनी हुई है। याचिका में यह भी कहा गया कि कथित विवादों के चलते सपना चौधरी को अपनाससुराल छोड़ना पड़ा और वह इस वक्त में दिल्ली के नजफगढ़ स्थित अपने मायके में रह रही हैं।
सपना की अपील
कोर्ट में उनकी ओर से एडवोकेट प्रीति सिंह ने दलील दी थी कि 10 जून को सपना चौधरी की फिल्म 'मोमाकू' का प्रीमियर होना है, जिसमें उनका मौजूद रहना जरूरी है। हालांकि इसी के साथ ये डर भी जतया गया है कि कहीं इस बीत उनके पति वहां पहुंचकर हंगामा, धमकी या किसी तरह की समस्या न खड़ी कर दें, जिससे सपना की सिक्यॉरिटी और करियर को नुकसान पहुंच सकता है। इस मामले में सुनवाई के दौरान कोर्ट ने रिकॉर्ड में मौजूद दस्तावेज, चोटों की तस्वीरें और ऑडियो रिकॉर्डिंग समेत सभी सबूतों का अवलोकन किया।

कौन है वीर साहू
वीर साहू की बात करें तो हरियाणवी म्यूज़िक की दुनिया में उन्हें अक्सर "हरियाणा का बब्बू मान" कहा जाता है, क्योंकि उनका अंदाज़ अनोखा और बेबाक है और उनकी आवाज़ भी बब्बू मान जैसी ही दमदार है। वे हरियाणवी संस्कृति से गहराई से जुड़े हैं और अपने गानों में 'दारू' (शराब) या गन कल्चर (बंदूक संस्कृति) जैसी चीज़ों को बढ़ावा देने से साफ़ इनकार करते रहे हैं।

