क्या है HPV वायरस ? कैसे बढ़ा सकता है पुरुषों में लिंग कैंसर का खतरा!
punjabkesari.in Monday, Feb 09, 2026 - 03:38 PM (IST)
नारी डेस्क: क्या आप जानते हैं कि HPV (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) सिर्फ महिलाओं की समस्या नहीं है? यह वायरस पुरुषों को भी प्रभावित कर सकता है और कुछ प्रकार के HPV पुरुषों में पेनाइल कैंसर का खतरा बढ़ा सकते हैं। आजकल यौन स्वास्थ्य से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं और HPV उनमें से एक गंभीर संक्रमण है। यह वायरस स्किन-टू-स्किन संपर्क और असुरक्षित शारीरिक संबंधों के जरिए फैलता है। अक्सर लोग इसे महिलाओं की बीमारी समझते हैं, लेकिन पुरुष भी इसके शिकार हो सकते हैं।
HPV संक्रमण कैसे फैलता है?
HPV एक यौन संचारित संक्रमण (STI) है। यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में शारीरिक संबंध या त्वचा के संपर्क से फैल सकता है। यह वायरस शरीर में लंबे समय तक बिना किसी लक्षण के रह सकता है। कुछ मामलों में यह खुद ठीक भी हो जाता है। लेकिन अगर यह लंबे समय तक बना रहे, तो यह गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। HPV संक्रमण को गर्भाशय (Cervical Cancer), योनि (Vaginal Cancer), गुदा (Anal Cancer), मुँह और गले के कैंसर से जोड़ा गया है। पुरुषों में यह यौन स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है और लंबे समय तक बना रहने पर लिंग के कैंसर का खतरा बढ़ा सकता है।
🚨 Human Papilloma Virus (HPV) can now be completely eliminated, thanks to Mexican researchers. pic.twitter.com/wz2E1hPDCq
— Shining Science (@ShiningScience) February 7, 2026
HPV और पुरुषों में पेनाइल कैंसर
विशेषज्ञों के अनुसार, HPV के कुछ प्रकार जैसे HPV 16 और HPV 18 पुरुषों में लिंग की कोशिकाओं के DNA को प्रभावित कर सकते हैं। जब संक्रमण लंबे समय तक रहता है तो कोशिकाएं असामान्य रूप से बढ़ने लगती हैं। यह असंतुलन धीरे-धीरे ट्यूमर और फिर कैंसर में बदल सकता है। हालांकि पेनाइल कैंसर दुर्लभ है, लेकिन इसे नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है।
ये भी पढ़ें: अगर लंबे समय तक एसिडिटी रहे तो हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां
पेनाइल कैंसर क्या है?
पेनाइल कैंसर पुरुषों के लिंग की त्वचा या अंदरूनी टिश्यू में विकसित होने वाला कैंसर है। यह धीरे-धीरे बढ़ता है। शुरुआती लक्षण हल्के हो सकते हैं। समय पर जांच और इलाज से इसे नियंत्रित किया जा सकता है। किसी भी असामान्य बदलाव को हल्के में न लें।
पेनाइल कैंसर के लक्षण
अगर किसी पुरुष को नीचे दिए गए लक्षण लंबे समय तक दिखाई दें, तो डॉक्टर से तुरंत परामर्श करें लिंग पर घाव, छाले या गांठ का बनना। प्राइवेट पार्ट की त्वचा का रंग या बनावट बदलना। पेशाब करते समय दर्द या जलन। पेशाब के साथ मवाद या खून आना। लिंग में लगातार खुजली या जलन बनी रहना। HPV और पेनाइल कैंसर से बचाव के तरीके HPV संक्रमण और इससे जुड़े कैंसर से बचाव के लिए ये कदम मददगार हो सकते हैं
BREAKING🚨: Mexican researcher Eva Ramón Gallegos achieved a milestone that puts Latin American science at the center of the world medical debate: she managed to completely eliminate the Human Papilloma Virus (HPV) in controlled clinical studies. pic.twitter.com/Grd6ZKZiNo
— All day Astronomy (@forallcurious) February 6, 2026
HPV वैक्सीन लगवाएं
शारीरिक संबंध बनाते समय कंडोम का इस्तेमाल करें। प्राइवेट पार्ट की साफ-सफाई का ध्यान रखें। धूम्रपान और शराब का सेवन न करें। इम्यूनिटी मजबूत रखने के लिए पौष्टिक आहार लें। यह खबर केवल सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या के मामले में विशेषज्ञ या चिकित्सक की सलाह लें। न्यूज 24 किसी भी तरह का दावा नहीं करता।

