Temple Hair के गंजेपन को इन नैचुरल तरीकों से करें दूर
punjabkesari.in Thursday, Jan 25, 2018 - 11:06 AM (IST)
गंजेपन से छुटकारा : Temple Hair यानि माथे के आसपास वाले बाल। कई बार यह बाल झड़ने लगते हैं। जिससे माथे के आसपास गंजापन आना शुरू हो जाता है। बहुत से लोग इस समस्या से परेशान हैं। लड़कियां ही नहीं लड़के भी इससे बहुत चिंतित रहते हैं। कस कर की गई पोमीटेल में तो टेंपल हेयर का गंजापन साफ दिखाई देता है। जिससे आपकी पर्सनेलिटी पर भी बुरा असर पड़ता है। बाद में सिर के बाकी के बाल भी झड़ने लगते हैं। कुछ घरेलू उपायों की मदद से इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। आइए जानें कौन से हैं ये घरेलू उपचार।
1. ऑलिव ऑयल
ऑलिव ऑयल यानि की जैतून का तेल बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके इस्तेमाल से बालों से जुड़ी बहुत सी परेशानियां दूर होती हैं। इसके लिए 2 टेबलस्पून जैतून के तेल को 2 सैैकेंड के लिए गर्म कर लें। माथे के आसपास जिस जगह पर बाल कम हैं 15 मिनट इस तेल से मसाज करें। आधे घंटे तक इसे इसी तरह लगा रहने दें।
इसके बाद इसे माइल्ड शैंपू से धो लीजिए। आप इसे हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
2. एलोवीरा
एलोवीरा स्किन और बालों दोनों के लिए बहुत लाभकारी है। झड़ते बालों के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। इस हर्बल उपचार से किसी भी तरह का कोई नुकसान भी नहीं होता। इसके लिए 1 टीस्पून एलोवीरा जैल को एक घंटे के लिए माथे के आसपास जहां बाल कम हैं लगा लें। इसके बाद शैंपू से वॉश कर लीजिए। आप इसे हफ्ते में 3-4 बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
3. प्याज
त्वचा से संबंधित बहुत सी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए प्याज का रस भी लाभकारी है। झड़ते बालों से परेशान हैं तो प्याज का रस इसके लिए बैस्ट है। प्याज के रस का जूस निकाल कर इसे माथे की हेयर लाइन पर 15 मिनट के लिए अप्लाई करें। इसके बाद शैंपू से बाल को धो लें। आप इसे हफ्ते में 2-3 बार दोहरा सकते हैं।
4. ग्रीन टी
सेहत के लिए बैस्ट मानी जाने वाली ग्रीन टी बालों को लिए भी किसी वरदान से कम नही है। इसके लिए 2 बैग ग्रीन टी को एक कप गर्म पानी में डाल लें। ठंड़ा होने पर इससे बालों की जड़ों की मसाज करें। इसके 30 मिनट बाद बालों को शैंपू के साथ धो लें। इससे बालों के डैमेज सैल दोबारा रिपेयर हो जाएंगे। आप हफ्ते में इसे 2-3 बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
5. आलू
आलू से भी आप झड़ते बालों की परेशानी से राहत पा सकते हैं। 2 मध्यम आकार के आलूओ को पानी में उबाल लें और इस पानी को ठंड़ा करें। इस पानी से बाल धोएं। आप इससे बालों की मसाज भी कर सकते हैं। इसे हफ्ते में 2-3 बार रिपीट करें।
6. नारियल तेल
नारियल के तेल से असमय सफेद हुए बाल और बालों का झड़ना बंद हो जाता है। नारियल के तेल को गुनगुना करके 15 मिनट के लिए मसाज करें और आधे घंटे बाद बालों को धो लें।
7. शहद, दालचीनी और ऑलिव ऑयल
इसके लिए 1 टेबलस्पून दालचीनी,1 टेबलस्पून शहद, 2 टेबलस्पून जैतून का तेल बाउल में डालकर मिक्स कर लें। इसे बालों की जड़ो पर लगाकर 40 मिनट के लिए ऐसे ही रहने दें। इसके बाद सल्फेट फ्री शैंपू से बालों को वॉश कर लें। इसे हफ्ते में 2 बार लगाएं। इससे बालों की ग्रोथ दोबारा होनी शुरू हो जाएगी।
8. नीम
नीम से रूसी दूर होने के साथ-साथ बालों का ब्लड सर्कुलेशन भी सही रहता है। इसके लिए नीम के पत्तो का पेस्ट बना कर 15 मिनट के लिए बालों में लगाएं। इसके बाद गुनगुने पानी से इसे धो लें। इस हेयर पैक को आप हफ्ते में 4-5 बार भी इस्तेमाल कर सकते हैं।