ब्लड शुगर कंट्रोल से लेकर आंखों की रोशनी बढ़ाने तक फायदेमंद है शकरकंद, बस जानें खाने का सही तरीका
punjabkesari.in Wednesday, Nov 12, 2025 - 01:47 PM (IST)
नारी डेस्क : सर्दियों के मौसम में शकरकंद (Sweet Potato) का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। स्वादिष्ट होने के साथ यह पोषक तत्वों से भरपूर होती है, लेकिन इसके फायदे तभी मिलते हैं जब इसे सही तरीके से खाया जाए। कई लोग इसे सिर्फ भूनी हुई अवस्था में खाते हैं, जबकि हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि शकरकंद को उबालकर खाना ज्यादा फायदेमंद होता है।
शकरकंद खाने का सही तरीका क्या है?
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, शकरकंद को भूनने की बजाय उबालकर खाना चाहिए। उबालने से इसकी शुगर का कुछ हिस्सा पानी में निकल जाता है, जिससे इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम हो जाता है। यह डायबिटीज कंट्रोल करने में मददगार होता है। उबली हुई शकरकंद को ठंडा होने दें और फिर खाएं। ठंडा होने पर इसमें रेजिस्टेंट स्टार्च बनता है जो फाइबर का काम करता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है।

छिलके के साथ खाएं शकरकंद
शकरकंद का सेवन छिलके समेत करना चाहिए, क्योंकि इसके छिलके में 30% ज्यादा फाइबर और दोगुने एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। यह पाचन सुधारने, शरीर की सफाई करने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक होता है।
यें भी पढ़ें : सिर्फ 2 चीजों से बनाएं घर पर नेचुरल लिप बाम, सर्दियों में होंठ फटने की टेंशन होगी खत्म
शकरकंद खाने के प्रमुख फायदे
पोषक तत्वों से भरपूर: शकरकंद में विटामिन A, C, B6, आयरन, मैग्नीशियम और पोटैशियम भरपूर मात्रा में होते हैं, जो समग्र स्वास्थ्य को बनाए रखते हैं।
आंखों की रोशनी बढ़ाए: इसमें मौजूद बीटा-कैरोटीन विटामिन A में बदलता है, जो आंखों के लिए फायदेमंद है और नाइट ब्लाइंडनेस जैसी समस्या को रोकता है।
पाचन सुधारे: शकरकंद में मौजूद फाइबर कब्ज और पेट की गैस जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। यह आंतों की सफाई में मदद करता है।

हृदय के लिए फायदेमंद: इसमें मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है और दिल की बीमारियों का खतरा घटाता है।
एंटीऑक्सीडेंट गुण: शकरकंद शरीर से फ्री रेडिकल्स को हटाता है, जिससे एजिंग की प्रक्रिया धीमी होती है और कई बीमारियों से सुरक्षा मिलती है।
यें भी पढ़ें : दिनभर थकान महसूस हो रही है तो हो सकती है इस विटामिन की कमी!
ब्लड शुगर कंट्रोल: कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होने की वजह से यह डायबिटीज के मरीजों के लिए सुरक्षित विकल्प माना जाता है।
वजन घटाने में मददगार: कम कैलोरी और ज्यादा फाइबर के कारण यह भूख को लंबे समय तक नियंत्रित रखती है और वजन घटाने में मदद करती है।
त्वचा और बालों के लिए लाभदायक: शकरकंद में मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को निखारते हैं और बालों को मजबूत बनाते हैं।

शकरकंद को खाने से पहले ध्यान देने वाली बातें
शकरकंद को हमेशा उबालकर या स्टीम करके खाएं। इसे तले या भूने हुए रूप में कम खाएं, क्योंकि इससे शुगर लेवल बढ़ सकता है। डायबिटीज वाले लोग सीमित मात्रा में ही सेवन करें।

