थायराइड का काल है यह 1 योगासन, जानिए करने का सही तरीका

punjabkesari.in Saturday, Aug 29, 2020 - 10:47 AM (IST)

आज हर 10 में से 3 व्यक्ति थायरायड से परेशान है। हालांकि यह जानलेवा बीमारी नहीं है लेकिन आऊट ऑफ कंट्रोल होने पर यह महिलाओं के शरीर में दिक्कतें पैदा करने लगती है। इससे वजन बढ़ना, बाल झड़ना, फर्टिलिटी की समस्या हो सकती। ऐसे में थायराइड तो कंट्रोल करना बहुत जरूरी है। इसे कंट्रोल करने के लिए जहां हैल्दी डाइट और लाइफस्टाइल करना जरूरी है वहीं योग भी थायराइड कंट्रोल करने का अच्छा तरीका है। आज हम आपको एक ऐसे ही योग के बारे में बताएंगे जो थायराइड और हार्मोन्स को कंट्रोल करने में मदद करेगा।

सबसे पहले जानिए क्या है थायराइड...

थायराइड एक एंडोक्राइन ग्लैंड है जो गले में बटरफ्लाई आकार का होता है। इससे निकलने वाला थायराइड हार्मोन मेटाबॉलिज्म को सही रखता हैं। जब यह हार्मोंन असंतुलित हो जाता है तो शरीर में दिक्कतें आने लगती है।

PunjabKesari

महिलाएं क्यों होती हैं ज्यादा शिकार?

महिलाएं शेड्यूल के चलते अपनी सेहत पर ध्यान नहीं देती। ऐसे में गलत डाइट, पोषक तत्वों की कमी, पानी ना पीना, फिजिकल एक्टिविटी की कमी, स्ट्रेस के कारण हार्मोन्स का संतुलन बिगड़ जाता है और वह इसकी चपेट में आ जाती है। इसके अलावा महिलाओं में थायराइड का एक कारण हाशिमोटो रोग भी हो सकता है। प्रेग्नेंट महिलाओं को भी इसका खतरा अधिक रहता है।

थायराइड को कंट्रोल करेगा उत्तानासन

उत्तानासन करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाए और हाथों को शरीर के साथ लगा लें। सास छोड़ते हुए कूल्हे के जोड़ों से नीचे की तरफ झुकें। उंगलियों या हथेलियों को जमीन पर टिकाने की कोशिश करें लेकिन जबरदस्ती ना करें। इससे हॅम्स्ट्रिंग में चोट लग सकती है। अगर हाथ जमीन पर नहीं लग रहे तो पैरों को कपड़ लें। इस स्थिति में 30 से 60 सेकेंड रुकने के बाद धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में आ जाए। धीरे-धीरे आप इसका समय बढ़ा सकते हैं लेकिन 90 सेकेंड से ज्यादा ना करें।

PunjabKesari

जरूरी बात

ध्यान रहे कि नीचे झुकते वक्त आपको कूल्हों से झुकना है कमर से नहीं। इससे आपको योग का पूरा फायदा नहीं मिल पाएगा। साथ ही कमर दर्द या चोट लगी हो तो यह आसन ना करें। इसकी बजाए आप अर्द्ध-उत्तानासन कर सकते हैं।

परफेक्ट शेप देने में भी फायदेमंद

यह आसन थायराइड को कंट्रोल करने के साथ-साथ बॉडी को सही शेप भी देता है। इससे पेट और कमर की चर्बी घटाने में मदद मिलती है। साथ ही यह कंधे-हाथों की मांसपेशियां और रीढ़ की हड्डी को मजबूत भी बनाता है।

PunjabKesari

इसके साथ थायराइड कंट्रोल करने के साथ तनाव मुक्त रहें और हैल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करें क्योंकि इससे ही आप इस बीमारी पर कंट्रोल पा सकती हैं। सेहत से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए "नारी केसरी" के साथ जुड़े रहें।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static