आलिया ने छोड़ा काजोल के पति को भी पीछे, 'RRR' फिल्म के लिए वसूल रही करोड़ों रुपए!

punjabkesari.in Monday, Jan 17, 2022 - 04:28 PM (IST)

एस.एस राजामौली की फिल्म आरआरआर(RRR) काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर जैसे साउथ के बड़े कलाकार अपनी एक्टिंग से लोगों को एंटरटेन करते दिखाई देंगे।  फिल्म में बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन और आलिया भट्ट कैमियो रोल कर रहे हैं। चलिए आपको बताते है कि यह स्टारकास्ट फिल्म के लिए इतने पैसे चार्ज कर रहे हैं।

राम चरण

फिल्म में एक्टर राम चरण लीड रोल में है और वो अल्लूरी सीताराम राजू का किरदार निभा रहे हैं। रिपोर्ट्स की माने तो इसके लिए वो 45 करोड़ रुपए चार्ज कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jr NTR (@jrntr)

जूनियर एनटीआर

जूनियर एनटीआर RRR फिल्म के दूसरे लीड एक्टर है जोकि फिल्म में कोमाराम भीम का रोल प्ले कर रहे हैं। इन्हें भी 45 करोड़ फीस मिलने की खबरें हैं।

आलिया भट्ट

वही फिल्म में आलिया सीता का किरदार निभाती दिखेगी। आलिया को मूवी के लिए 9 करोड़ दिए जाने की रिपोर्ट है।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt)

अजय देवगन

बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन पहली बार डायरेक्टर राजामौली के साथ काम कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म गेस्ट अपीरियंस के तौर पर ही अजय देवगन फिल्म में दिखाई देंगे, जिसके लिए वो 90 लाख रुपए ले रहे हैं।

श्रीया सरन

श्रीया सरन फिल्म आर आऱ आर में सरोजनी का किरदार निभाती दिखेंगी, जिसके लिए वो 5 करोड़ रुपए चार्ज कर रही है।

एस.एस राजामौली

रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर राजामोली फिल्म के प्रॉफिट शेयर का 30 % हिस्सा लेंगे। राजामौली की पिछली फिल्म बाहुबली ने देश विदेश में ताबड़तोड़ कमाई की थी। कहा जा रहा है आऱ आर आर फिल्म भी सुपरहिट होगी।

ओलिविया मॉरिस

एक्ट्रेस ओलिविया मॉरिस भी फिल्म RRR का हिस्सा है जिसमें वो जेनिफर का किरदार निभा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके लिए वो 1 करोड़ रुपए ले रही है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Olivia (@oliviakmorris)

एलिसन डूडी

एलिसन डूडी फिल्म में Lady Scott का रोल प्ले कर रही है जिसके लिए उन्हें 45 लाख दिए जाएगे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Recommended News

Related News

static