हनीप्रीत संग सिरसा आश्रम में दिखे बाबा राम रहीम, तस्वीरें आईं सामने
punjabkesari.in Saturday, Aug 16, 2025 - 10:51 AM (IST)

नारी डेस्क: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम इस समय पैरोल पर बाहर हैं। हरियाणा सरकार ने उन्हें उनके जन्मदिन (15 अगस्त) से पहले पैरोल दी है। जेल से बाहर आने के बाद बाबा राम रहीम सिरसा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में ठहरे हुए हैं।
जन्मदिन से पहले किया पौधारोपण
बाबा राम रहीम का जन्म 15 अगस्त 1967 को हुआ था और इस बार वह 58 साल के हो गए हैं। हर साल की तरह इस बार भी उनके जन्मदिन से पहले डेरा आश्रम में पौधे लगाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में उन्होंने अपनी गोद ली हुई बेटी हनीप्रीत सिंह इंसा के साथ मिलकर पौधा लगाया। इस मौके की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
बाबा राम रहीम का जन्मस्थान और परिवार
बाबा राम रहीम का जन्म राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के गुरुसर मोदिया गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम सरदार मगहर सिंह था।
कौन हैं हनीप्रीत सिंह इंसा?
हनीप्रीत सिंह इंसा हमेशा बाबा राम रहीम के साथ दिखाई देती हैं। उनका असली नाम प्रियंका तनेजा है। उन्हें बाबा राम रहीम ने गोद लिया हुआ है और वह उनकी करीबी सहयोगी मानी जाती हैं।
जेल और जमानत का सफर
साल 2017 में बाबा राम रहीम को सजा सुनाई गई थी। उसी दौरान हनीप्रीत भी जेल गई थीं। वह अंबाला जेल में रहीं और 2019 में जमानत मिलने के बाद बाहर आईं। अब वह सिरसा के डेरा आश्रम में ही रह रही हैं।
बाबा राम रहीम की उत्तराधिकारी?
कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, हनीप्रीत सिंह इंसा को बाबा राम रहीम की उत्तराधिकारी माना जाता है। आश्रम के कई कार्यों में वह आगे रहती हैं और प्रमुख भूमिका निभा रही हैं।