मशहूर सिंगर Yo Yo Honey Singh पर पत्नी ने लगाया 'घरेलू हिंसा' का केस, सास-ससुर पर भी लगाए गंभीर आरोप

punjabkesari.in Tuesday, Aug 03, 2021 - 07:50 PM (IST)

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और रैपर हनी सिंह यानि ह्रदेश स‍िंह, सिंगिंग के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियों  में रहते हैं । उनसे जुड़े कई विवाद भी सामने आ चुके हैं । उनसे जुड़ा नया विवाद जो सामने आया है वो भी उनकी निजी जिंदगी से ही जुड़ा है। जी हां, हनी सिंह पर उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं और इंसाफ के लिए कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया है।  हनी सिंह की पत्नी ने उन पर घरेलू हिंसा, शारीरिक हिंसा, यौन हिंसा, मानसिक उत्पीड़न और आर्थिक हिंसा का आरोप लगाया है।शालिनी द्वारा दर्ज कराए मामले में कहा गया है कि उन्‍हें मारा-पीटा जा रहा है, साथ ही उन्‍हें मानसिक तौर पर भी शोषित क‍िया गया है। पति के साथ-साथ उन्होंने हनी के माता-पिता और बहन पर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

PunjabKesari

मिली जानकारी के मुताबिक, बता दें कि  ‘द प्रोटेक्शन ऑफ वुमन फ्रॉम डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट' के तहत शालिनी की शिकायत तीस हजारी कोर्ट की मजिस्ट्रेट तानिया सिंह के सामने पेश की गई। वकील संदीप कपूर, अपूर्वा पांडे और जीजी कश्यप ने शालिनी तलवार की ओर से याचिका मजिस्ट्रेट के सामने रखी। कोर्ट की तरफ से हनी सिंह के खिलाफ एक नोटिस जारी किया और  28 अगस्त से पहले ही जवाब मांगा है। कोर्ट ने स्त्रीधन को न छेड़ने पर भी हनी सिंह पर रोक लगाई है। वहीं कोर्ट ने कहा कि उनका स्त्रीधन उन्हें वापस मिलेगा। इसके साथ ही कोर्ट ने उनके और हनी सिंह के नाम जो ज्वाॅइंट प्राॅपर्टी है उसे भी बेचने से मना किया है। 

PunjabKesari


बता दें कि हनी स‍िंह और शाल‍िनी की शादी 2011 में द‍िल्‍ली के ही एक गुरुद्वारा में हुई थी। हनी सिंह और शालिनी तलवार ने 20 साल की दोस्ती को प्यार में बदला था। हनी सिंह ने अपनी शुरूआती पढ़ाई पंजाब से की फिर वह फैमिली के साथ दिल्ली आ गए। दिल्ली आने के बाद हनी ने गुरु नानक पब्लिक स्कूल से आगे की पढ़ाई पूरी की। यहीं उनकी मुलाकात शालिनी से हुईं। इसके बाद म्यूजिक की डिग्री के लिए हनी लंदन चले गए लेकिन दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशन में रहें।

लंदन से लौटने के बाद हनी और शालिनी ने 23 जनवरी, 2011 को गुरुद्वारे में सिख रीति-रिवाज से शादी कर ली लेकिन हनी ने शुरुआत में अपनी शादी की बात छुपाकर रखी। सोशल मीडिया पर हनी और शालिनी की शादी की कई तस्वीरें वायरल भी हुई लेकिन उनका कहना था कि ये फोटोशूट की तस्वीरें हैं। शादी के 4 साल बाद सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियाज रॉ स्टार' (2014) में उन्होंने शादी की बात कबूल की। वहीं पर पहली बार उन्होंने पत्नी को लोगों से मिलवाया था। कई लोग ये बात जानकर दंग रह गए थे क‍ि हनी स‍िंह ने बॉलीवुड के मेगा प्रोजेक्‍ट्स का ह‍िस्‍सा बनने से पहले ही शादी की ली थी। यो यो हनी स‍िंह फिल्‍म ‘कॉकटेल’ के गाने ‘अंग्रेजी बीट’ के बाद से ही काफी चर्चित हो गए थे। शालिनी तलवार ने जो गंभीर आरोप लगाए हैं अभी फिलहाल हनी और उनकी फैमिली की तरह से कोई स्पष्टीकरण अभी सामने नहीं आया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static