रातों-रात दूर होगा अंडरआर्म्स का कालापन, अपनाएं ये घरेलू उपाय

punjabkesari.in Thursday, Feb 11, 2021 - 05:02 PM (IST)

सर्दियों बस अब जाने ही वाली है। ऐसे में गर्मियां आते ही स्वैटर और वुल स्लीवज के कपड़े बंद करके लड़कियां खासतौर पर स्‍लीवलेस पहनती है। मगर अक्सर लड़कियां चेहरे की खूबसूरती निखारने के लिए लड़कियों अलग-अलग चीजों का इस्तेमाल करती है। मगर अंडरआर्म्स की सफाई का ज्यादा ध्यान नहीं देती है। ऐसे में यहां पर कालापन बढ़ने लगता है, जो दिखने में बेहद ही गंदा लगता है। ऐसे में इस समस्या से बचने के लिए आप अपने किचन में मौजूद कुछ नेचुरल चीजों को आसानी से इस्तेमाल कर सकती है। इससे अंडरआर्म्स का कालापन दूर होकर ये साफ और मुलायम होगी। 

केसर करेगा कोमलता से सफाई

एक कटोरी में 1 बड़ा चम्मच कच्चा दूध और केसर के 3-5 धागे डालकर रातभर भिगोएं। फिर रात को इसे कॉटन की मदद से अंडरआर्म्‍स पर लगाकर सो जाएं। अगली सुबह ताजे पानी से नहा लें। लगातार कुछ दिन इस प्रक्रिया को दोहराएं। 

आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर केसर त्वचा का कालापन दूर करके उसे साफ करने में मदद करेगा। साथ ही दूध रूखी पड़ी स्किन में लंबे समय तक नमी बरकरार रखेगा। इसके अलावा आपको इसकी धीमी-धीमी खूशबू का भी अहसास होगा। 

PunjabKesari

हल्‍दी भी कारगर

एक कटोरी में 1-1 छोटा चम्मच हल्दी व नींबू का रस मिलाएं। तैयार पेस्ट को अंडरआर्म्‍स पर कोमलता से लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में ताजे पानी से इसे धो लें। अच्छा रिजल्ट पाने के लिए इसे हफ्ते में 2-3 बार लगाएं। 

हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल व आयुर्वेदिक गुण होते हैं। इसलिए खूबसूरती को निखारने के लिए लड़कियां खासतौर पर इसे यूज करती है। यह त्वचा की रंगत निखारने के साथ स्किन से जुड़ी परेशानियां को दूर करने में मदद करती है। इसे नींबू में मिलाकर अंडरआर्म्‍स पर लगाने से इस पर चढ़ी काली परत साफ होने के मुलायम होगी। 

दूध और संतरे के छिलका का पाउडर भी आएगा काम

इस पैक को बनाने के लिए एक कटोरी में 1-1 बड़ा चम्मच गुलाब जल, संतरे के छिलका का पाउडर और जरूरत अनुसार कच्चा दूध मिलाएं। तैयार पेस्ट को  हल्के हाथों से अंडरआर्म्‍स पर लगाकर 15 मिनट के बाद गुनगुने पानी से धो लें। हफ्ते में 2 बार इसे लगाने से फर्क नजर आएगा। 

PunjabKesari

एंटी-बैक्टीरियल, एंटी- वायरल आदि गुणों से भरपूर इस पैक को लगाने से अंडरआर्म्‍स का कालापन व टैनिंग की परेशानी दूर होगी। 

चीनी और ऑलिव ऑयल से बनाएं स्क्रब

आप चाहे तो अंडरआर्म्‍स का कालापन दूर करने के लिए घर पर स्क्रब बना सकती है। इसके लिए एक बाउल में 1 कप चीनी और 4 बड़े चम्मच जैतून तेल मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं। तैयार स्क्रब को हल्के हाथों से मसाज करते हुए अंडरआर्म्‍स पर लगाएं। फिर इसे 10 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें। बाद में ताजे पानी से इसे साफ करें। 

PunjabKesari

जैतून में विटामिन-ई और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। इससे तैयार स्क्रब के इस्तेमाल से डेड स्किन सेल्स साफ होने में मदद मिलेगी। ऐसे में अंडरआर्म्‍स पर जमा काली परत दूर होकर स्किन साफ और निखरी नजर आएगी। 

टमाटर का रस रहेगा फायदेमंद 

इसके लिए सबसे पहले टमाटर को पानी में उबाल कर इसका रस निकालें। फिर इस रस को सोने से पहले अंडरआर्म्‍स पर लगाकर छोड़ दें। सुबह नहाकर इसे साफ कर लें। लगातार कुछ दिन इसे लगाने से काली पड़ी अंडरआर्म्‍स साफ और ग्लोइंग नजर आने लगेगी। 

टमाटर में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-एजिंग व ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज होती है। ऐसे में इसका रस यूज करने से यह स्किन को बिना कोई नुकसान पहुंचाएं साफ और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। साथ ही इससे अधिक मात्रा में पसीना आने की परेशानी भी दूर होगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static