रुखे हाथों को मुलायम करने वाला होममेड स्क्रब

punjabkesari.in Saturday, Jan 02, 2021 - 12:47 PM (IST)

सर्दियां आते ही रूखेपन की समस्या होने लगती है। खासकर ठंड के कारण हाथ बहुत ज्यादा रूखे और काले हो जाते हैं। हाथों का रंग भी एक समान नहीं रहता है। कालेपन के कारण हाथ अच्छे भी नहीं दिखाई देते हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए लड़कियां बहुत सारी क्रीम का इस्तेमाल करती हैं लेकिन उसका असर भी जल्दी ही खत्म हो जाता है। ऐसे में अगर आप सर्दियों में भी खूबसूरत और सॉफ्ट हाथ चाहती हैं तो आप इसके लिए घर पर ही स्क्रब और मॉइश्चराइजर बना सकती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं इसे बनाने का तरीका। 

PunjabKesari

इन 2 चीजों से बनाएं स्क्रब 

आज हम आपको जो स्क्रब बताने जा रहे हैं उसे बनाने बेहद ही आसान है। इसके लिए आपको सिर्फ 2चीजें चाहिए। 

. एक चम्मच मलाई 
. एक चम्मच चीनी 

इसे अच्छे से मिला लें और इसके साथ अपने हाथों पर अच्छे से स्क्रब करें। इससे आपके हाथ सॉफ्ट तो होंगे ही साथ ही हाथ गोरे भी होंगे। अब आपको बताते हैं मॉइश्चराइजर बनाने का तरीका 

मॉइश्चराइजर बनाने के लिए आपको चाहिए 

. आरंडी का तेल 
. गलिसरीन 
. वैसलीन 
. थोड़ी सी ऐलोवेरा जेल 

बनाने का तरीका 

PunjabKesari

अब आप इन सभी चीजों को अच्छे से मिला लें। इसके सफेद रंग की एक पेस्ट बन जाएगी। अब आप इसे अपने हाथों पर अच्छे से लगा लें। 

कब लगाना बेहतर 

आप इस स्क्रब और मॉइश्चराइजर को कभी भी अप्लाई कर सकती हैं आप चाहे तो हफ्ते में एक या दो बार स्क्रब कर सकती हैं और मॉइश्चराइजर को तो आप क्रीम की तरह भी इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आप जल्दी अच्छे रिजल्ट देखना चाहते हैं तो आप इसे रात में लगाकर सोएं।

क्या हैं इसके फायदे?

1. स्किन से रूखापन करे दूर 
2. हाथ बनाए सॉफ्ट
3. रेडनेस करे कम 

PunjabKesari
4. कालापन भी होगा दूर 
5. हाथों की करे सफाई
6. हाथ पर पड़े निशान भी होंगे गायब 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Janvi Bithal

Recommended News

Related News

static