घर पर तैयार करें गोल्डन पील ऑफ मास्क, New Year Party में खिल उठेगा चेहरा

punjabkesari.in Saturday, Dec 26, 2020 - 11:54 AM (IST)

सर्दियों का मौसम अपने साथ बहुत सारी प्रॉब्लम लेकर आता है। सर्दियों में सबसे ज्यादा परेशानी तब होती है जब स्किन ड्राई होने लगती है। स्किन की ड्राईनेस के कारण फेस का सारा ग्लो भी खत्म होता जाता है। इसके लिए लड़कियां बहुत सारी क्रीम का इस्तेमाल करती हैं लेकिन उस क्रीम का असर भी कुछ ही देर के लिए होता है। लेकिन अब साल खत्म होने को आ रहा है ऐसे में आप न्यू ईयर पार्टी की भी तैयारियां कर रहीं होगी और ऐसे में बेजान और रूखा चेहरा आपकी सारी खूबसूरती को खराब कर देगा। वहीं कुछ महिलाओं के पास तो पार्लर जाने का समय भी नहीं होगा लेकिन आपको घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको एक ऐसे होममेड मास्क के बारे बताने जा रहे हैं जो आप घर पर ही मिनटों पर बना सकती हैं और 15 मिनटों में चेहरे पर सोने जैसा निखार पा सकती हैं। 

PunjabKesari

घर पर बनाएं गोल्डन पील-ऑफ मास्क 

बहुत सी महिलाएं बाजार के फेस मास्क ही इस्तेमाल करती हैं लेकिन कुछ घरेलू चीजें भी अपनाती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि घर पर गोल्डन पील ऑफ मास्क बनाने का आसान सा तरीका। 

मास्क बनाने के लिए आपको चाहिए 

1. जिलेटिन पाउडर
2. 2 चम्मच एलोवेरा जेल
3. हल्दी पाउडर

ऐसे करें तैयार 

PunjabKesari

1. अब आपको बताते हैं कि आप इसे कैसे तैयार कर सकते हैं। सबसे पहले आप जिलेटिन पाउडर को अच्छे से पिघला लें। 
2. पाउडर के अच्छे से पिघल जाने के बाद उसमें एलोवेरा जेल मिलाएं
3. इसे अच्छे से मिक्स करने के बाद इसमें हल्दी मिलाएं 
4. तीनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें

चेहरे पर लगाएं मास्क 

इन सभी चीजों को मिक्स करने के बाद आपका मास्क तैयार हो जाएगा और आप इसे अपने चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट के लिए लगा रहने दें और बाद में इसे उतार लें। यह बात जरूर ध्यान में रखें कि मास्क उतारने के बाद आप चेहरे पर मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं। 

PunjabKesari

मास्क बनाने से पहले जान लें ये बातें 

1. अगर आपके चेहरे पर एक्ने हैं तो आप इसे ट्राई न करें
2. फेस पर खुजली या जलन हो रही है तो इसे तुंरत हटा दें 
3. फेस से पहले अपने हाथों पर इसे ट्राई करें

पील ऑफ मास्क के फायदे

1. स्किन पर जमी गंदगी, बैक्टीरिया और खराब सेल्स को बाहर निकाल जाती है
2. चेहरा चमकाए
3. स्किन होती है सॉफ्ट और टाइट


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Janvi Bithal

Recommended News

Related News

static