Long Hair Tips: बहुत कुछ किया लेकिन लंबे नही हो रहे बाल तो देख लो क्या करना है?

punjabkesari.in Friday, Mar 11, 2022 - 05:18 PM (IST)

बाल रुखे-पतले हैं? कुछ भी करलो बाल की ग्रोथ और मोटाई नहीं बढ़ती तो परेशान ना हो। इसके लिए आपको कोई भी केमिकल प्रोडक्ट्स या ट्रीटमेंट लेने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको घर पर ही एक आसान हेयर मास्क बनाने का तरीका बताएंगे जो बालों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करेगी। इससे बाल ना सिर्फ शाइनी व सिल्की होंगे बल्कि उनका टूटना, पतलापन भी कम होगा। साथ ही यह पैक रूसी को दूर भगाने में मददगार है।

इसके लिए आपको चाहिए

अरंडी का तेल - 2 चम्मच
गुलाबजल/ग्लिसरीन - 2 चम्मच
एग व्हाइट - 2
एलोवेरा जेल - 2 चम्मच

PunjabKesari

पैक बनाने का तरीका

पहला तरीकाः

सबसे पहले एक बाउल अरंडी का तेल, गुलाबजल, एग व्हाइट को मिक्स कर लें। आप बालों की लेंथ के हिसाब से इन चीजों को कम या ज्यादा भी कर सकती हैं। अब इसे एक बोतल में डाल लें, जिससे आप तेल लगा सकें।

दूसरा तरीका

अगर आप अंडा इस्तेमाल नहीं करते तो दूसरा पैक लगा सकते हैं। इसके लिए अरंडी के तेल व एलोवेरा जेल को बराबर मात्रा में मिलाएं। फिर इसमें गुलाबजल या ग्लिसरीन को मिक्स करें। इसे भी बोतल में डाल लें।

पैक लगाने का तरीका

1. सबसे पहले बालों को दो भागों में बांट लें। अब बोतल को हिलाते हुए पैक को बातों में लगाएं।
2. पैक को अच्छी तरह जड़ों में लगाकर कंघी करें। फिर बालों को शॉवर कैप से कवर कर लें।
3. अब कम से कम 2 घंटे के लिए पैक को छोड़ दें। फिर माइल्ड शैंपू व कंडीशनर से बालों को हल्के गुनगुने पानी से धो लें।

PunjabKesari

क्यों फायदेमंद है यह पैक?

1. अरंडी का तेल बालों को मजबूत बनाने के साथ ग्रोथ को भी बढ़ाता है। साथ ही इससे ड्राई स्कैल्प, डैंड्रफ जैसी समस्याएं नहीं होती है और बाल की मोटाई भी बढ़ती है।
2. गुलाब जल में विटामिन ए, बी3, सी और ई होते हैं जो स्कैल्प को पोषण देकर बालों के विकास को बढ़ावा देते हैं। इससे बालों का झड़ना भी कम होता है। इसके अलावा गुलाब जल ऑयलीनेस और डैंड्रफ को कम करने में मदद कर सकता है।
3. अंडे के सफेद भाग में भरपूर प्रोटीन होता है, जो बालों को जड़ों से मजबूत बनाता है। इससे बाल शाइनी, सिल्की भी होते हैं। साथ ही यह ऑयलीनेस को खत्म करने में भी मददगार है।
4. एलोवेरा बालों को कंडीशन करता है। साथ ही यह रूसी को कम कर सकता है और बालों के रोम को खोल सकता है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static