फेसवॉश से नहीं देसी पैक्स से छुड़वाएं होली का रंग

punjabkesari.in Tuesday, Mar 15, 2022 - 05:24 PM (IST)

रंगों के त्योहार में लोग खूब मौज-मस्ती करते हैं। वे एक-दूसरे के चेहरे पर रंग लगाकर बधाई देते हैं। मगर इस दौरान कई लोग कैमिकल युक्त या पक्के रंगों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में चेहरे पर लगे ये रंग छुड़ाने में काफी मुश्किल का सामना करना पड़ता है। इसके लिए लोग बार-बार फेसवॉश से चेहरा धोते हैं। मगर आप इन जिद्दी रंग को छुड़ाने के लिए कुछ देसी पैक्स लगा सकते हैं। ये कोमलता से स्किन को पोषित करते हुए होली के रंग छुड़ाने में आपकी मदद करेंगे।

चलिए जानते हैं चेहरे से जिद्दी दाग छुड़ाने के कुछ देसी तरीके

दही- आप दही से चेहरे पर लगे रंग के दाग छुड़वा सकती हैं। इसके लिए प्रभावित जगह पर दही से 3-5 मिनट तक हल्के हाथ से मसाज करें। फिर चेहरा धो लें। इससे होली का रंग धीरे-धीरे हल्का होकर निकल जाएगा।


नींबू- विटामिन सी से भरपूर नींबू भी चेहरे पर लगे होली के रंग को कम करने में ममदद कर सकता है। इसके लिए एक कटोरी में 1 चम्मच बेसन, 1 चम्मच शहद और जरूरत अनुसार नींबू मिलाकर प्रभावित जगह पर लगाएं। फिर इसे हल्के से 3-5 मिनट रगड़ें बाद में पानी से साफ कर लें।

PunjabKesari
 

बादाम तेल- होली के रंग छुड़वाने में बादाम तेल बेहद कारगर माना गया है। इसे आप स्किन पर सीधे या मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर लगा सकते हैं। इसके लिए 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 1 चम्मच गुलाब जल और कुछ बूंदें बादाम तेल की मिलाएं। फिर इसे प्रभावित जगह पर लगाकर हल्के से रगड़ें और पानी से साफ कर लें।

 

केला और खीरा- ये दोनों चीजों क्लींजर की तरह काम करते हैं। आप स्किन पर पड़े होली के रंग को छुड़वा सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच मैश्ड केला और जरूरत अनुसार नींबू का रस मिलाएं। तैयार पेस्ट को चेहरे व प्रभावित जगह पर मसाज करते हुए लगाएं। इसे 10 मिनट तक लगा रहने दें। बाद में पानी से साफ कर लें। इसी तरह खीरे से पेस्ट बनाकर लगाएं। इससे आपकी स्किन पर लगे होली के जिद्दी रंग उतारने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही त्वचा गहराई से पोषित होकर ग्लोइंग नजर आएगी।

 

पीता- पके पपीते का एक टुकड़ा लेकर चेहरे व रंग वाली जगह पर हल्के से रगड़ें। इससे रंग निकलने में आसानी होगी।

बालों से रंग छुड़वाने का नुस्खा

स्किन की तरह बालों पर भी होली के रंग चढ़ने की परेशानी हो सकती है। ऐसे में आप रंग को हटाने के लिए बार-बार शैंपू करने से बचें। इसकी जगह पर सबसे सिर्फ पानी से बालों पर फंसा रंग निकालें। इसके बाद शैंपू व कंडीशनर लगाएं। बालों से रंग ना निकलने पर शैंपू या कंडीनर का इस्तेमाल ना करें। इससे आपके बाल बेजान, रुखे हो सकते हैं। इसकी बजाए तेल से स्कैल्प की मसाज करके इसे रातभर लगा रहने दें। अगली सुबह बाल धोएं।  में रंग हो तो उस दिन फिर से शैंपू न करें क्योंकि ऐसा करने से आपके बाल रूखे हो जायेंगे। इसके बजाये फिर से बालों में अच्छे से तेल से मालिश करें और अगले दिन बालों को धोएं। इससे आपको रंग छुड़ाने में मदद मिलेगी।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static