14 या 15 मार्च..कब है  होली  ?  डेट को लेकर आप भी हैं कंफ्यूज तो पहले पढ़ लें ये खबर

punjabkesari.in Wednesday, Mar 12, 2025 - 09:03 AM (IST)

नारी डेस्क: दिवाली, राखी की तरह अब होली की डेट को लेकर भी  कन्फ्यूजन बनी हुई है। अभी तक तो  14 मार्च की होली  ही बताई गई थी लेकिन कुछ स्‍थानों पर होली 15 मार्च को मनाई जाएगी। कई मंदिरों में इसे लेकर बोर्ड पर नोटिस भी लगाए गए हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आखिर होली है कब किस दिन यह त्यौहार देश भर में मनाया जाएगा। 

PunjabKesari
होलिका दहन वीरवार 13 मार्च को मनाया जाएगा, जबकि रंगवाली होली शुक्रवार 14 मार्च को है। पूर्णिमा तिथि 13 मार्च को सुबह 10:35 बजे शुरू होगी और 14 मार्च, 2025 को दोपहर 12:23 बजे समाप्त होगी। ऐसे में 14 मार्च को दिन में प्रतिपदा तिथि लग जाने से रंगोत्सव इसी दिन मनाया जाएगा। हालांकि कुछ लोग अभी भी 15 मार्च को होली मनाने की बात कर रहे हैं।

PunjabKesari
इस साल होलिका दहन 13 मार्च गुरुवार को किया जाएगा. होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 27 मिनट से लेकर 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। होलिका दहन पर भद्रा, मुहूर्त और तारीख का खास ध्यान रखना चाहिए। इस वर्ष 13 मार्च को सुबह से ही भद्रा का साया रहने वाला है, इसका समय होगा सुबह 10:35 से लेकर रात 11:26 तक है। इस समय के बीच कभी भी होलिका दहन नहीं करना शुभ नहीं माना जाता है।

PunjabKesari

होली और रंगोत्सव का नियम है कि जिस दिन प्रदोष काल में फाल्गुन पूर्णिमा तिथि होती है उसी रात में होलिका दहन किया जाता है और उसके अगले दिन रंगोत्सव मनाया जाता है। यह फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है और बुराई पर अच्छाई की जीत, प्रेम, भाईचारे और खुशियों का प्रतीक है।   होली का त्योहार सभी मत-मतांतर और भेदभाव को मिटाकर सामाजिक सौहार्द  को बढ़ावा देता है।  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static