Holi Special: बचे रहेेंगे बुरी नजर से, घर नहीं आएगी नेगेटिविटी

punjabkesari.in Sunday, Mar 28, 2021 - 11:20 AM (IST)

रंगों का त्योहार होली इस बार 29 मार्च को मनाया जाएगा। मगर इससे पहले 8 दिनों तक होलाष्टक आता है। इस दौरान सभी तरह के मांगलिक कार्य करने वर्जित होते हैं। मगर इस समय पूजा-पाठ का विशेष महत्व है। ऐसे में घर के मेन गेट से जुड़ा उपाय करने बुरी नजर से बचाव रहता है। घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा सकारात्मक में बदल जाती है। साथ ही खुशियों का आगमन होता है। तो चलिए  जानते इस उपाय के बारे में...

मेन गेट उत्तर दिशा में होने पर

मेन गेट उत्तर दिशा में है तो अशोक पेड़ के 8 पत्ते दें। इसे दूध से धोकर हल्दी से पंचोपचार पूजा करें। अब पत्तों को लाल कलावे से बांध कर माला बनाकर मुख्य द्वार पर लगा दें। इसे बांधते समय 'ऊँ भीषण भैरवाय नम:' मंत्र का जाप करें। उसके बाद होलिका दहन के दिन इसे जला दें। इससे बुरी नजर दूर होने के साथ घर व कारोबार से जुड़ी परेशानियां खत्म होगी। साथ ही घर में अन्न व धन की बरकत बनी रहेगी।

PunjabKesari

मेन गेट दक्षिण दिशा में होने पर

जिन लोगों का मुख्य द्वार दक्षिण दिशा में है वे शहर से सिरस की 8 फलियों पर 'ऊँ' लिखें। फिर उसे लाल कलावे से बांध कर 'ऊँ चंड भैरवाय नम:' का जाप करते हुए मेन गेट पर बांध दें। उसके बाद होलिका दहन के समय इसे जला दें। इससे जीवन की परेशानियां दूर होकर शांति व सुख का अनुभव होगा। घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी। साथ ही बुरी नजर से बचाव रहेगा।

मेन गेट पूर्व दिशा पर होने पर

जिन लोगों के घर का मेन गेट पूर्व में है, वे लोग 8 पीपल के पत्तों पर रोली से ऊँ लिखें। पत्तों को लाल कलावे यानी मौली से बांध कर माला बनाएं। माला को हाथ में पकड़ कर 'ऊँ भू असितांग भैरवाय नम:' का जाप करते हुए मुख्य द्वार पर बांध दें। फिर इसे होलिका दहन के दिन खोलकर अग्नि में जला दें। इससे घर में मौजूद नकारात्मकता व बुरी नजर दूर होगी। साथ ही जीवन की परेशानियों का अंत होकर खुशहाली आएगी।

मेन गेट पश्चिम दिशा में होने पर

घर का मेन गेट पश्चिम दिशा में होने पर एक नींबू को 8 मिर्च से बांधें। इसी तरह 8 बंधनवार बना लें। फिर इस पर रोली छिड़कते हुए 'ऊँ भू उन्मत भैरवाय नम:' का जप करते हुए इन्हें मुख्य द्वार पर बांध दें। उसके बाद होलिका दहल के दिन इसे पूर्व दिशा की ओर करके जला दें। ऐसा करने से घर व परिवार का बुरी नजर से बचाव रहेगा। इससे घर में सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली का वास होगा। साथ ही अन्न व धन की बरकत बनी रहेगी।

PunjabKesari

कारोबार व व्यापार को बुरी नजर से बचाने के लिए

किसी काले कपड़े में थोडे़ से राई के दाने, 8 मिर्च व 1 नींबू रख कर बांध दें। इस दौरान 'ऊँ भू चंद्र भैरवाय नम:' का जाप करते हुए इसे कार्यक्षेत्र में कहीं रख दें। होलिका दहन के दिन इस काली पोटली को कार्यक्षेत्र पर घुमाकर जला दें। इससे बुरी नजर दूर होकर कारोबार व व्यापार में तरक्की मिलेगी। धन की परेशानी दूर होकर आय के नए स्त्रोत बनेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static