दो बार पिता को खोया और इकलौता भाई भी बचा नहीं पाई, Helen ने एक गलत फैसला लिया और सड़क पर आ गई!

punjabkesari.in Wednesday, Oct 08, 2025 - 05:17 PM (IST)

नारी डेस्कः अरबाज खान के घर नन्ही बेटी आई हैं और उसे देखने दोनों ही दादियां पहुंची। हेलेन यैलो कलर के सूट में नजर आई। अपने जमाने की फेमस आइटम डांस गर्ल रही हेलेन भले ही सलमा के बच्चों की सौतेली मां है लेकिन उनके रिश्ते में सौतेले जैसा कुछ नहीं है। हेलेन अपने जमाने की सुपरहिट आइटम डांस गर्ल रही हैं लेकिन वो कौन थी कहां से आई थी? इस बारे में बहुत कम लोगों को पता है। हेलेन को देखकर पहली नजर में सबको यहीं लगता है कि उनकी लाइफ बड़ी आसान और लग्जरी रही होगी लेकिन ऐसा कुछ नहीं था। हेलेन की जिंदगी में बहुत से उतार-चढ़ाव आए। उनका परिवार जंगल से रास्ते से छिप-छिपाकर भारत पहुंचा था। हेलेन ने बचपन में कई दुख गरीबी देखी।

हेलेन ने गरीब में बिताया बचपन, 2 बार पिता को खोया और प्यारा इकलौता भाई भी छोड़ गया

हेलेन का जन्म बर्मा का था और उनके पिता एंग्लो इंडियन थे और मां बर्मा की थीं। हेलन का एक भाई और एक सौतेली बहन जेनिफर थी। हेलेन की मां की दो शादी हुई थी। हेलेन के पिता के निधन के बाद उनकी मां ने एक ब्रिटिश सैनिक से शादी की जिसके बाद हेलेन अपने सौतेले पिता का ही सरनेम रिचर्डसन लगाने लगी लेकिन दुर्भाग्य से हेलेन के दूसरे पिता की भी दूसरे वर्ल्ड वॉर के दौरान मौत हो गई और एक बार फिर हेलेन के सिर से पिता का साया उठ गया। उसके बाद वह अपना घर छोड़कर छिपते-छिपाते जंगल के रास्ते से भारत आई, जहां कलकत्ता पहुंची तो उन्होंने उस समय एक स्मॉल पॉक्स बीमारी के चलते छोटे भाई को भी खो दिया।

PunjabKesari

गलत शख्स के प्यार में पड़ी और सड़क पर आ गए थी एक्ट्रेस 

घर का खर्च चलाने के लिए हेलेन ने नर्स का काम करना शुरू कर दिया। कुछ समय  ऐसे ही चला। फिर एक दिन उनकी मां की मुलाकात कुक्कू मोरे से हुई जोकि फिल्मों में बैकग्राउंड डांसर थे। उन्होंने ही हेलेन को बॉलीवुड का रास्ता दिखाया। उनका गाना  'मेरा नाम चिनचिन चू' गाना सुपरहिट रहा और इसके बाद हेलेन को और कई गाने मिले। उस जमाने में हर फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर की पसंद हेलेन बन गई लेकिन प्यार में पड़ी हेलेन की जिंदगी फिर रोड़ पर आ गई। वह अपने से 27 साल बड़े डायरेक्टर पीएन अरोड़ा के प्यार में पड़ी थी और उनसे शादी भी की। हेलेन ने 16 साल की उम्र में यह शादी की थी और 16 साल ये शादी चली। पति ही हेलेन को सड़क पर ले आया था क्योंकि वह हेलेन के पैसे से ऐशो-आराम की जिंदगी जी रहा था हालात इतने बुरे हो गए थी हेलेन के पास घर का किराया देने के पैसे नहीं थे। फिर सलीम खान हेलेन की जिंदगी में आए । सलीम ने हेलेन की काफी मदद की। पहली पत्नी और परिवार के खिलाफ जाकर हेलन को अपनी दूसरी पत्नी का दर्जा दिया। सलीम खान ने जब हेलेन से शादी की बात रखी तब सलमा खान डिप्रेशन में चली गई क्योंकि उन्हें कतई मंजूर नहीं था कि घर में उनकी सौतन आए। सलमान खान तो हेलेन को अपना दुश्मन ही समझने लगे थे लेकिन धीरे-धीरे हेलेन ने पूरा खान परिवार के दिलों में अपनी जगह बना ली। जो बच्चे कभी उन्हें सौतेली मां भी नहीं बनाना चाहते थे, वहीं बच्चों आज उन्हें सगी मां से भी ज्यादा चाहते है, प्यार देते है।

दूसरी शादी के बाद हेलेन ने कभी भी सलीम के परिवार को टूटने नहीं दिया और ना ही कभी खुद का बच्चा चाहा। उन्होंने सलमा-सलीम के बच्चों को ही अपना प्यार दिया। हां लेकिन उन्होंने सलीम की खुशी के खातिर सड़क पर रोती हुई नन्हीं से बच्ची को जरूर अपना प्यार दिया और उस बच्ची का नाम अर्पिता खान शर्मा है जो आज खान परिवार की लाडली है। अर्पिता खान आज बी-टाउन के खास स्टारकिड्स में गिनी जाती है।

हेलेन जी की लाइफस्टोरी आपको कैसी लगी हमें कमेंट बॉक्स में बताना ना भूलें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Related News

static