बच्चा रहेगा एकदम स्वस्थ, पैरेंट्स खिलाएं इन पोषक तत्वों से भरपूर भोजन

punjabkesari.in Tuesday, Aug 09, 2022 - 01:49 PM (IST)

हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा स्वस्थ रहे। किसी भी तरह की बीमारी का शिकार न हो। पैरेंट्स बच्चों को पोषक तत्वों से भरपूर खाना खिलाने का पूरा प्रयास करते हैं। बच्चों के विकास के लिए पोषण समृद्ध खान-पान जरुरी है। लेकिन कई बार माता-पिता समझ नहीं पाते, कि बच्चों की कौन सी चीजें आहार में दे। आप अगर बच्चों को पोषण युक्त आहार खिलाना चाहते हैं, तो यह चीजें डाइट में शामिल कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

कैल्शियम युक्त आहार

कैल्शियम से युक्त आहार का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती हैं। हड्डियों के मजबूत होने के लिए जरुरी है, कि आप बच्चों को कैल्शियम युक्त आहार खिलाएं। हड्डियों का विकास बचपन से ही होता है। इसलिए आप बच्चों को शुरुआत से ही कैल्शियम से भरपूर चीजें खिलाएं। यदि बच्चे पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम नहीं लेते, तो उनकी  हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। बच्चे बढ़ती उम्र के साथ ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारी का शिकार भी हो सकते हैं। आप बच्चों को कैल्शियम युक्त आहार के लिए दूध, दही, चीज, ब्रोकली, नट्स, हरी पत्तेदार सब्जियां और रागी खिला सकते हैं। 

PunjabKesari

विटामिन-ए युक्त आहार

बच्चे को खाने में विटामिन-ए देने भी बहुत आवश्यक है। विटामिन-ए खाने से बच्चे स्वस्थ भी रहेंगे और उनका इम्यूनिटी सिस्टम भी मजबूत होता है। इसका सेवन करने से बच्चों का विकास होता है, क्षतिग्रस्त ऊतकों की मरम्मत और हड्डियों की मजबूती के लिए विटामिन-ए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन करने से आंखें भी स्वस्थ रहती है। यह फैट सॉल्यूबल कंपाउड होता है। आप  दूध, चीज, हरी पत्तेदार सब्जियां, गाजर, टमाटर जैसी चीजों का सेवन बच्चों को करवा सकते हैं। 

PunjabKesari

 विटामिन-ई युक्त आहार

बच्चों की कोशिकाओं के लिए विटामिन-ई बहुत जरुरी होता है। पर्याप्त मात्रा में इसका सेवन करने से शरीर में सूजन नहीं आती। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए भी बहुत ही लाभकारी होते हैं। नट्स, वेजिटेबल ऑयल, हरी पत्तेदार सब्जियां, साबुत अनाज एवोकैडो जैसी चीजें बच्चों को खाने के लिए दे सकते हैं। 

PunjabKesari

आयरन युक्त आहार

नर्वस सिस्टम के विकास और मस्तिष्क के अच्छे से कार्य करने के लिए आयरन बहुत ही आवश्यक होता है। यदि शरीर में आयरन की कमी हो तो इससे ऑक्सीजन की कमी भी हो सकती है। ऑक्सीजन की कमी के कारण बच्चे को कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। आप बच्चे के शरीर से आयरन की कमी पूरी करने के लिए दालें, कद्दू के बीज, पालक, कीन्वा जैसी चीजें दे सकते हैं।

PunjabKesari

फाइबर युक्त आहार 

यदि बच्चे के खाने में फाइबर की कमी होगी तो उसे कब्ज की समस्या हो सकती है। हालांकि फाइबर को पचने में भी काफी समय लगता है। केला, सेब, बेरी, खट्टे फल, ओटमील, आलू, जौ और सब्जियां फाइबर की मात्रा शरीर में से पूरी कर सकती हैं। 

PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static