IVF Treatment करवाने के बाद भी फिट हैं Debina, जानिए एक्ट्रेस की फिटनेस का राज

punjabkesari.in Thursday, Sep 01, 2022 - 05:38 PM (IST)

टीवी एक्ट्रेस फिट रहने के लिए हैल्दी एक्सरसाइज और योग को अपनी डेली रुटीन का हिस्सा मानती हैं। अक्सर अपने हैल्थ सीक्रेट्स भी फैंस के साथ शेयर करते ही रहते हैं। हाल ही में देबीना बेनर्जी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें एक्ट्रेस जिम एक्सरसाइज करती दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस दूसरी बार मां बनने वाली हैं। चार महीने पहले ही एक्ट्रेस का पहला बच्चा हुआ है। अपने बच्चे को फिट रखने के लिए देबिना जिम एक्सरसाइज कर रही हैं। हालांकि देबीना प्रेग्नेंसी में भी एक्सरसाइज कर रही हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि क्या प्रेग्नेंसी में एक्सरसाइज करना फायदेमंद है...

पहली प्रेग्नेंसी के लिए फॉलो किए थे आईवीएफ और आईयूआई ट्रीटमेंट्स 

आपको बता दें कि एक्ट्रेस देबीना ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी के दौरान 2 आईवीएफ और 3 आईयूआई ट्रीटमेंट्स फॉलो किए थे। लेकिन वह दोनों फेल रहे थे। हालांकि उनका पहला बच्चा आईवीएफ ट्रीटमेंट के जरिए ही हुआ है। अपने बेबी को हैल्दी रखने के लिए देबीना ने वर्कआउट करना शुरु कर दिया है। देबीना ने अपनी फिटनेस वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। देबीना प्रेग्नेंसी के दूसरे ट्रिमेस्टर में हैं। वीडियो में देबीना कई प्रकार की जिम वर्कआउट एक्सरसाइज करती दिखाई दे रही हैं। 

PunjabKesari

लाइट एक्सरसाइज को किया रुटीन में शामिल 

देबीना ने वीडियो शेयर करते हुए यह भी बताया कि - वह अपने बच्चे को फिट रखने के लिए लाइट वर्कआउट कर रही है। वर्कआउट वीडियो में एक्ट्रेस बेबी बंप के साथ वेट लिफ्टिंग एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि खुद को फिट रखने के लिए वह हैल्दी डाइट भी ले रही हैं, अपने माइंड को भी शांत रख रही हैं। अच्छे लोगों के साथ समय बिता रही हैं। देबीना का वीडियो देखकर यूजर्स उन्हें सूपरमॉम कह रहे हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Debina Bonnerjee (@debinabon)

डंबल्स स्क्वाट्स के साथ नजर आई देबीना 

वीडियो में देबीना अपने ट्रेनर के साथ डंबल्स एक्सरसाइज करती दिखाई दे रही हैं। इसी के साथ एक्ट्रेस स्क्वाट्स भी करती नजर आई हैं। एक्सरसाइज के दौरान देबीना काफी शांत हैं। देबीना की एक्सरसाइज से महिलाएं भी उनसे प्रेग्नेंसी में फिट रहने के लिए प्रेरणा ले सकती हैं। 

PunjabKesari

गर्भावस्था में डंबल्स और स्क्वाट्स के फायदे

गर्भावस्था में डंबल्स और स्क्वाट्स महिलाओं के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। बहुत सी महिलाओं को ऐसा लगता है कि गर्भावस्था के दौरान रेस्ट करनी चाहिए। कोई भारी भरकम एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए। लेकिन देबीना की यह एक्सरसाइज आपको गलत साबित कर सकती हैं। इन एक्सरसाइज को करने से कई फायदे होते हैं। 

. गर्भावस्था में डंबल्स और स्क्वाट्स करने से आपके शरीर में लचीलापन आता है। गर्भावस्था के दौरान लचीलापन बहुत ही आवश्यक होता है। 

PunjabKesari
  
. यह एक्सरसाइज पेल्विक हिस्सों को मजबूत करने में भी सहायता करती हैं। 

. डंबल्स और स्क्वाट्स हैल्दी डिलीवरी में भी बहुत ही फायदेमंद माने जाते हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static