पेट की चर्बी से लेकर डायबिटिज कंट्रोल करेंगे ये 5 Yogasan, जानिए इनके फायदे

punjabkesari.in Tuesday, Jan 31, 2023 - 11:03 AM (IST)

स्वस्थ शरीर के लिए योगा बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। व्यायाम करने का सबसे सही समय सुबह का माना जाता है। सुबह योग करने से स्वास्थ्य को कई तरह के फायदे होते हैं साथ ही आपका शरीर पूरा दिन एनर्जी से भरपूर रहता है। परंतु बहुत से लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि ऐसे कौन से योगासन हैं जिन्हें आप सुबह रुटीन में कर सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसे योगासन जिन्हें आप सुबह कर सकते हैं...

अर्धमत्स्येन्द्रासन 

यह आसन डायबिटीज रोगियों के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। खासकर यह आसन डायबिटीज रोगियों की शुगर कंट्रोल करने में मदद करता है। नियमित तौर पर इस आसन को करने से पीठ, गर्दन, हाथ, छाती में खिंचाव आता है। दर्द दूर करने में भी यह आसन बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। यह शरीर का लचीलापन बढ़ाने में मदद करता है। इसके साथ जोड़ों के दर्द से भी राहत दिलवाने में मदद करता है। 

PunjabKesari

दंडासन 

दंडासन सांस संबंधी समस्याओं से लड़ रहे रोगों के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। यह आसन फेफड़ों की क्रिया सुधारने में मदद करता है। इसके अलावा अस्थमा जैसी बीमारी में भी यह आसन बहुत ही लाभकारी माना जाता है। इसके अलावा मांसपेशियां, नसों में दर्द, साइटिका दर्द कम करने के लिए भी दंडासन बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। चिंता और तनाव कम करने के साथ-साथ यह मस्तिष्क स्वस्थ रखने में भी मदद करता है। इसके अलावा यदि आपको रीढ़ की हड्डियों से संबंधी समस्या है तो भी आप दंडासन को अपनी डेली रुटीन में शामिल कर सकते हैं। 

नौकासन 

नौकासन वेट लॉस और पेट की चर्बी कम करने में मदद करता है। इसके अलावा यह मांसपेशियों में होने वाले दर्द से भी राहत दिलवाने में और मांसपेशियां मजबूत करने में मदद करता है। इसके अलावा पेट की मांसपेशियों को टोन करने में मदद करता है रीढ़ की हड्डियों में होने वाले दर्द से भी राहत दिलवाने में नौकासन मदद करता है। यह हड्डियों को मजबूत बनाता है और कमर से लेकर गर्दन की मांसपेशियों को स्ट्रेच करता है, दर्द में भी आराम दिलवाने में यह आसन मदद करता है। डायबिटीज रोगियों का ब्लड शुगर कंट्रोल करने में भी नौकासन बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। 

PunjabKesari

पश्चिमोत्तानासन 

यदि आपको नींद से संबंधी कोई समस्या है तो आप पश्चिमोत्तानासन कर सकते हैं। यह आलस और थकान दूर करने में भी मदद करता है। साथ ही इस आसन को करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। चिंता, तनाव और अवसाद जैसी मानसिक स्थितियों के लिए यह आसन बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। साथ ही पेट संबंधी बीमारियां ठीक करने और वजन कम करने में भी पश्चिमोत्तानासन बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। 

विपरित करनी आसन 

यह आसन पैरों में दर्द, सिर दर्द, पेट में ऐंठन जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके अलावा पीरियड्स के दौरान होने वाले ऐंठन को भी कम करने में यह आसन मदद करता है। यदि आपको अनिद्रा की समस्या है तो भी आप इस आसन को अपनी रुटीन में शामिल कर सकते हैं। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static