गठिया के दर्द से राहत दिलाती है लाल पत्ता गोभी, जानिए इसके अन्य फायदे

punjabkesari.in Sunday, May 16, 2021 - 06:12 PM (IST)

सेहतमंद रहने के लिए हरी व पत्तेदार सब्जियां खाना अच्छी मानी जाती है। ऐसे में लोग पालक, साग, मेथी के साथ हरी बंदगोभी भी खूब खाते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि पत्ता गोभी हरी के साथ लाल रंग भी आती है। जी हां, लाल पत्ता गोभी में पोषक तत्वों व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होती है। इसमें विटामिन, कैल्शियम, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं। इसके सेवन से खून की कमी पूरी होने के साथ गठिया के दर्द से राहत दिलाता है। तो आइए आज हम आपको लाल पत्ता गोभी खाने के फायदे बताते हैं...

इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार

पोषक व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर लाल पत्ता गोभी खाने से इम्यूनिटी बढ़ने में मदद मिलती है। इसका सेवन करने से कोरोना व अन्य मौसमी बीमारियों से बचा जा सकता है। 

PunjabKesari

गठिया में कारगर

जोड़ों में दर्द और गठिया की समस्या दूर करने में भी लाल पत्ता गोभी फायदेमंद होती है। वहीं इसके पत्तों को जोड़ों पर लपेटने से भी दर्द कम करने में कुछ हद तक मदद मिलती है।

दिल को रखे स्वस्थ

इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल, एंटी-ऑक्सीडेंट, कैरोटीनॉयड, फ्लोवोनोइड गुण होते हैं। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। ऐसे में दिल संबंधित बीमारियां होने का खतरा कम रहता है।

कैंसर से बचाव

लाल पत्ता गोभी में एंटी-ऑक्सीडेंट व एंटी-कैंसर गुण पाए जाते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की चपेट में आने से बचाव रहता है।

PunjabKesari

वजन कम करने में कारगर

लाल पत्ता गोभी में विटामिन्स, मिनरल्स, फाइबर व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होने के साथ कम कैलोरी होती है। यह शरीर को बीमारियों से बचाने के साथ वजन कंट्रोल करने में मदद करती है। ऐसे में आप अपने बढ़ते वजन को आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं।

सूजन से दिलाए आराम

आंतों में सूजन की शिकायत होने पर लाल पत्ता गोभी खानी चाहिए। 

पाचन रखे दुरुस्त

इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर में गुड़ बैक्टीरिया बढ़ाने में भी मदद करते हैं। ऐसे में पाचन शक्ति मजबूत करने के लिए लाल पत्ता गोभी का सेवन करना फायदेमंद होता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static