छोटी-छोटी मटर के बड़े-बड़े फायदे, डायबिटीज मरीज तो जरूर खाएं

punjabkesari.in Friday, Nov 27, 2020 - 01:27 PM (IST)

सर्दियों में खाने की चीजें सबसे अधिक होती है। खासतौर पर हरी-सब्जियों की भरमार होने से सेहत को दुरुस्त रखने में मदद मिलती है। इन दौरान साग, पालक, मेथी और मटर ज्यादा खाएं जाते हैं। इनमें से मटर की बात करें तो इसमें विटामिन ए, बी, सी, प्रोटीन, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट आदि गुण होते हैं। इसके सेवन से इम्यूनिटी पॉवर बढ़ने के साथ बीमारियों से बचाव रहता है। तो चलिए जानते हैं इसके सेवन से मिलने वाले लाभ के बारे में...

इन तरह करें सेवन...

1. आप मटर को उबाल कर उसका परांठा बना कर खा सकते हैं। 
2. चावल में डालकर तैयार पुलाव सभी को पसंद आएगा। 
3. आलू या पनीर के साथ सब्जी भी बनाई जा सकती है। 
4. आप चाहे तो इसकी टिक्की बना कर भी खा सकते हैं। 
5. इसे कच्चा भी खाया जा सकता है।

तो चलिए अब जानते हैं मटर खाने से मिलने वाले फायदों के बारे में...

PunjabKesari

डायबिटीज रखे कंट्रोल 

इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहने में मदद मिलती है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। 

दिल का रखे ख्याल 

मटर का सेवन करने से खून में कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होने में मदद मिलती है। ऐसे में दिल स्वस्थ होने से इससे जुड़ी बीमारियों के लगने का खतरा भी कम रहता है। 

PunjabKesari

सही वजन दिलाए

मटर में फाइबर अधिक और कैलोरी कम मात्रा में होने से इसका सेवन करना फायदेमंद होता है। इसके सेवन से ओवर इटिंग की परेशानी से बचा जा सकता है। ऐसे में वजन बढ़ने का खतरा कम रहता है। 

आंखों की रोशनी बढ़ाए

इसमें विटामिन ए, अल्फा-कैरोटीन और बीटा-कैरोटीन होने से यह आंखों के लिए फायदेमंद होता है। इसका कच्चा खाने से आंखों की रोशनी बढ़ने व इससे जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम रहता है।

मजबूत पाचन तंत्र 

इसके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा रहने के साथ अच्छे से काम करता है। पाचन क्रिया के सही तरीके से काम करने के साथ पेट से जुड़ी समस्याएं कम होती है। खासतौर पर कब्ज व गैस की समस्या होने पर मटर का सेवन करना फायदेमंद होता है। 

PunjabKesari

मांसपेशियों व हड्डियों में दिलाए मजबूत 

प्रोटीन व कैल्शियम का उचित स्त्रोत होने से इसका सेवन करने से मांसपेशियों व हड्डियों में मजबूती आती है। ऐसे में जोड़ों व घुटनों के दर्द से भी आराम रहता है।

स्किन के लिए फायदेमंद 

पोषक तत्वों से भरपूर मटर सेहत और स्किन दोनों के लिए फायदेमंद होता है। इसके सेवन से स्किन से संबंधित परेशानियां दूर होकर त्वचा साफ, निखरी व ग्लोइंग नजर आती है। इसके अलावा आप मटर को मिक्सी में पीस कर फेसपैक की तरह चेहरे पर लगा सकती है। इससे त्वचा की गहराई से सफाई होने के साथ स्किन जवां नजर आएगी।

ध्यान दें, किसी भी चीज का ज्यादा सेवन करने से सेहत को परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। ऐसे में मटर को भी ज्यादा खाने से बचें नहीं तो पेट दर्द, गैस आदि की समस्या हो सकती है। 

आपको हमारा मटर से जुड़ा हैल्थ आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट बॉक्स में बताना ना भूलें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static