बच्चों के बेहतर विकास के लिए बनाकर खिलाएं ओट्स खिचड़ी

punjabkesari.in Saturday, Dec 26, 2020 - 12:13 PM (IST)

बच्चों को बीमारियों से बचाने व बेहतर विकास के लिए उसकी डाइट का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। ऐसे में हर मां को उसके खाने को लेकर टेंशन रहती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान है तो आप उन्हें ओट्स खिला सकती है। पोषक तत्वों से भरपूर ओट्स का सेवन करने से बच्चे की बेहतर तरीके से ग्रोथ होने के साथ बीमारियों से बचाव रहने में मदद मिलेगी। आप चाहे तो सब्जियों को मिलाकर ओट्स की खिचड़ी बच्चे को खिला सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको ओट्स खिचड़ी बनाने का तरीका व फायदे बताते हैं। मगर उससे पहले जानते हैं इसमें मौजूद पोषक तत्वों के बारे में...

PunjabKesari

ओट्स में मौजूद पोषण तत्‍व

बात अगर ओट्स में मौजूद पोषक तत्व की करें तो करीब 100 ग्राम ओट्स में 389 कैलोरी, 8 प्रतिशत पानी, 16.9 ग्राम प्रोटीन, 66.3 ग्राम कार्बोहाइड्रेट,  10.6 ग्राम फाइबर, 6.9 ग्राम फैट होता है। इसमें अधिक मात्रा में प्रोटीन होने से यह सेहत के लिए अनाज की जगह ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में बच्चे को सभी जरूरी तत्व आसानी से मिल जाएंगे। तो चलिए अब जानते हैं कि ओट्स खिचड़ी बनाने की रेसिपी...

सामग्री:

ओट्स- 1/4 कप
जीरा- 1 छोटा चम्मच
पानी- 500 मि.ली 
घी- 1 छोटा चम्‍मच
लहसुन- 1/2 छोटा चम्‍मच (कद्दूकस किया हुआ)
फ्रोजन कॉर्न- 1 बड़ा चम्‍मच  
प्‍याज- 1 बड़ा चम्‍मच (कटा हुआ)
गाजर- 1 बड़ा चम्‍मच (कटी हुआ)
शिमला मिर्च- 1 बड़ा चम्‍मच (कटी हुआ)
टमाटर- 1 बड़ा चम्‍मच (कटा हुआ)
गरम मसाला- 2 चुटकी 
हल्‍दी- 1/4 छोटा चम्‍मच
नमक-  स्‍वादानुसार 

PunjabKesari

विधि:

1. सबसे पहले कुकर में घी डालकर गर्म करके जीरा भूनें। 
2. अब लहसुन डालकर 30 से 40 सेकंड तक चलाएं।
3. सारी सब्जियां डालकर धीमी आंच पर पकाएं। 
4. अब मसाले डालकर मिक्‍स करें।
5. कुकर में पानी डालें और तेज आंच पर 1 उबाल आने दें। 
6. उबाल आने के बाद इसमें ओट्स डालकर धीमी आंच पर मिक्‍स करके कुकर बंद कर दें।
7. गैस की धीमी आंच पर 1 सीटी लगाएं।
8. लीजिए आपकी ओट्स खिचड़ी बन कर तैयार है। 
9. इसे गर्मागर्म बच्चों को सर्व करें।

PunjabKesari

बच्चों को ओट्स खाने के फायदे

1. ओट्स में विटामिन बी 6, ई, के,  थाइमिन, राइबोफ्लेविन, कैल्शिम, आयरन, फाइबर आदि पोषक तत्व होते हैं। इसके सेवन से बच्चा का बेहतर तरीके से विकास होता है। 

2. पाचन तंत्र मजबूत होकर पेट से जुड़ी परेशानियों से राहत मिलती है। 

3. एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर ओट्स इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करेंगे। ऐसे में मौसमी बीमारियों से बचाव रहेगा। 

4. थकान, कमजोरी दूर होकर शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। 

5. मांसपेशियों व हड्डियों में मजबूती आती है। 

आपको हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा तो इसे कमेंट, लाइक और शेयर जरूर करें। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static