ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखेगी कीवी स्मूदी

punjabkesari.in Friday, Jun 26, 2020 - 09:48 AM (IST)

कीवी में विटामिन, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी- बैक्टीरियल गुण होते है। इसके सेवन से शरीर में जमा एक्सट्रा चर्बी कम होने में मदद मिलती है। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के साथ शरीर में कैंसर की कोशिकाओं का बढ़ने से रोकता है। आप इसका सेवन करने की जगह स्मूदी बनाकर भी पी सकते है। तो चलिए जानते है कीवी स्मूदी बनाने की रेसिपी के साथ इससे मिलने वाले अन्य फायदों के बारे में...

सामग्री

कीवी- 2-3 
मिश्री या चीनी- 50 ग्राम 
दूध- 200 ग्राम 
वनीला आइसक्रीम- एक स्कूप
काजू, बादाम- 2 टेबलस्पून (कटे हुए)

 

विधि

. सबसे पहले कीवी को धोकर छील लें। 
. फिर उसे टूकड़ों में काटें।
. अब मिक्सी जार में कीवी, दूध, मिश्री और आइसक्रीम डालकर अच्छे से ब्लेंड करें।
. तैयार स्मूदी को थोड़ी देर ठंडा होने के लिए फ्रिज में रखेें।

तैयार स्मूदी को कांच के गिलास में निकाल कर काजू और बादाम से गार्निश कर सर्व करें।

 

कीवी खाने के फायदे

 

खाया-पिया पचाए

कीवी में विटामिन, कैल्शियम, फाइबर आदि तत्वों से भरपूर होता है। यह भोजन को पचाने में मदद करता है। इससे अपच, एसिडिटी की परेशानी से राहत मिलती है। 

ब्लड प्रेशर करें कंट्रोल

इसमें मौजूद बायोएक्टिव पदार्थ हाई ब्लड प्रेशर को को कम करने का काम करते हैं। इसके अलावा एंडोथेलियल फंक्शन (दिल से जुड़ी एक प्रक्रिया) को बेहतर करने में फायदेमंद होता है। इसतरह ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। साथ ही दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम रहता है।

 

वजन करें कंट्रोल

कीवी में फाइबर अधिक होने से इसे खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। इसतरह वजन बढ़ने का खतरा कम रहता है। 

डायबिटीज में फायदेमंद

जो लोग डायबिटीज के मरीज हैं उन्हें अपनी डाइट में कीवी को जरूर शामिल करना चाहिए। इसमें मौजूद विटामिन सी शरीर में इंसुलिन की मात्रा कम करने में मदद करता है। इसतरह शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

इम्यूनिटी बढ़ाएं

रिसर्च के मुताबिक कीवी में विटामिन सी, कैरोटिनॉइड, पॉलीफेनोल और फाइबर भारी मात्रा में होते हैं। इसतरह इसका सेवन करने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। ऐसे में बीमारियों के होने का खतरा कम रहता है।  

 

अस्थमा में फायदेमंद

इसके सेवन से सांस से संबंधित समस्याएं दूर होती है। ऐसे में जिन लोगों को अस्थमा हैं। उन्हें रोजाना कीवी या इसकी स्मूदी का जरूर सेवन करना चाहिए। इसमें मौजूद विटामिन, कैल्शियम, एंटी-ऑक्सीडेंट गुण अस्थमा की परेशानी से निजात दिलाने में मदद करते हैं।

कैंसर होने का खतरा करें कम

इसमें सल्फोराफेन, आइसोसाइनेट और इंडोल्स मौजूद होते हैं, जो कार्सिनोजेन्स यानी कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकते हैं। इसतरह कैंसर होने का खतरा कम रहता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static