नॉन वेज फूड के गुणों से भरपूर है यह सब्जी, सेहत को मिलेंगे 8 बेहतरीन फायदे

punjabkesari.in Thursday, Feb 11, 2021 - 01:38 PM (IST)

गर्मियां बस आने ही वाली है। ऐसे में इस दौरान कटहल भारतीय लोगों द्वारा खासतौर पर खाया जाता है। इसे दुनिया का सबसे बड़ा फल कहा जा सकता है। इसमें नॉन वेज की तरह पोषक तत्व होने से वेज मीट भी कहा जाता है। इसके सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होने के साथ दिल व आंखों से जुड़ी बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है। तो आइए आज हम आपको इसके सेवन से मिलने वाले बेहतरीन गुणों के बारे में जानते हैं। मगर उससे पहले जानते हैं इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्वों के बारे में...

कटहल में मौजूद पोषक तत्व 

इसमें विटामिन-ए, बी 6, सी, कैल्शियम, फाइबर, प्रोटीन, आयरन, पोटैशियम, फोलिक एसिड, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। तो चलिए अब जानते हैं इसके सेवन से मिलने वाले फायदों के बारे में...

PunjabKesari

दिल रहेगा स्वस्थ 

कटहल में विटामिन, पोटैशियम, अमीनो एसिड पाया जाता है। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। इस तरह दिल स्वस्थ रहने के साथ हार्ट अटैक आने का खतरा कम रहता है। साथ ही इससे संबंधित अन्य बीमारियों की चपेट में आने से भी बचाव रहता है। 

डेंगू, मलेरिया से करे बचाव 

एक्सपर्ट्स के अनुसार, कटहल का सेवन करने से डेंगू, मलेरिया की चपेट में आने का खतरा कई गुणा कम होता है। ऐसे में इसे फल या सब्जी के तौर पर डेली डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। 

आंखों के लिए फायदेमंद 

इसके सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ने के साथ इससे जुड़ी परेशानियां कम होने में मदद मिलती है। पोषक तत्वों से भरपूर कटहल आंखों की आर्टरी को संकुचित होने से बचाता है। 

PunjabKesari

खून बढ़ाए

इसमें आयरन होने से खून बढ़ने में मदद मिलती है। ऐसे में खासतौर पर एनीमिया के मरीजों के इसे अपनी डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। 

एनर्जी बढ़ाए

इसके सेवन से एनर्जी बूस्ट होने में मदद मिलती है। पोषक तत्वों से भरपूर कटहल कमजोरी व थकावट को दूर करके दिनभर एनर्जेटिक फील करवाने में मदद करता है। साथ ही सर्दी, खांसी व मौसमी बीमारियों से बचाव रहता है। 

पेट रखे स्वस्थ 

इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया सही रखने में मदद करता है। ऐसे में पेट दर्द, कब्ज, अपच, एसिडिटी आदि समस्याओं से बचाव रहता है। 

PunjabKesari

इम्यूनिटी करे बूस्ट

कटहल में सभी जरूरी तत्व होने से इम्यूनिटी बूस्ट होने में मदद मिलती है। ऐसे में सर्दी, खांसी, जुकाम, मौसमी बुखार, फ्लू आदि के होने का खतरा कम रहता है। इसके साथ ही कोरोना की चपेट में आने से भी बचाव रहता है। एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर कटहल शरीर में बैक्टीरिया को मारने वाले व्हाइट ब्लड सेल्स को बढ़ाता है। 

हड्डियां होगी मजबूत 

कटहल में मौजूद मैग्नीशियम और कैल्शियम तत्व मांसपेशियों व हड्डियों मजबूती लाने में मदद करता है। ऐसे में बच्चों व अधिक उम्र के लोगों को इसका जरूर सेवन करना चाहिए। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static