ब्लड प्रेशर डायबिटीज जैसी बीमारियों का काल है तरबूज, बॉडी भी रहेगी हाइड्रेट

punjabkesari.in Monday, Mar 25, 2024 - 03:35 PM (IST)

गर्मी का मौसम शुरु हो चुका है। इस मौसम में आने वाले फल स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी माने जाते हैं। इन्हीं फलों में से एक हैं तरबूज। तरबूज में फाइबर, पौटेशियम, आयरन, विटामिन-ए, सी, लाइकोपीन और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं। यह रसीला फल शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। गर्मियों में इसका सेवन करने से पेट दर्द, डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं दूर होती हैं। इसके अलावा तरबूज का सेवन करने से भूख भी कम लगती है जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए इसे खाने के कुछ अन्य फायदे बताते हैं।  

शरीर रहेगा हाइड्रेट 

तरबूज में भरपूर मात्रा में पानी मौजूद होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर में से पानी की कमी दूर होती है। इसके अलावा यह डिहाइड्रेशन के कारण होने वाली समस्याएं जैसे कमर दर्द, चक्कर आना, मुंह सूखना दूर करने में भी फायदेमंद माना जाता है। इस मौसम में होने वाली डिहाइड्रेशन को दूर करने के लिए आप तरबूज का जूस पी सकते हैं। 

PunjabKesari

ब्लड प्रेशर रहेगा कंट्रोल 

तरबूज में साइट्रलाइन नाम का एमिनो एसिड मौजूद होता है। यह ब्लड प्रेशर से जूझ रहे मरीजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। यदि आपका ब्लड प्रेशर हाई होता है तो आप इस मौसम में तरबूज का सेवन कर सकते हैं।  

पाचन रहेगा स्वस्थ 

गर्मियों में तरबूज खाने से पाचन से जुड़ी समस्याओं से भी राहत मिलती है। यह खाना पचाने में मदद करता है। इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है। गर्मियों में इसका सेवन करने से डायरिया, गैस जैसी परेशानियां भी कम होती हैं।

इम्यूनिटी बनेगी मजबूत 

इसमें विटामिन-सी काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। यह इम्यूनिटी मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया और आंतों में पनपने वाले बैक्टीरिया को भी खत्म करने में मदद कर सकता है जिससे इम्यूनिटी पॉवर मजबूत बनती है।  

PunjabKesari

अस्थमा में फायदेमंद 

तरबूज में लाइकोपीन पाया जाता है। लाइकोपीन एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होता है जो अस्थमा से जूझ रहे रोगियों के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा तरबूज में विटामिन-ए भी काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो अस्थमा के रोगियों के लिए फायदेमंद होता है।

मांसपेशियां बनेगी मजूबत 

इसका सेवन करने से मांसपेशियां मजबूत बनती हैं। तरबूज में इलेक्ट्रोलाइट्स और अमीनो एसिड साइट्रलाइन अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो मांसपेशियों में होने वाले दर्द से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।  

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static