रोज भुने हुए चने खाने से मजबूत होगी इम्यूनिटी, दूर हो जाएंगी ये Health Problems

punjabkesari.in Saturday, Sep 23, 2023 - 11:55 AM (IST)

स्वाद में भरपूर होने के साथ-साथ भुने हुए चने स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। इनका सेवन करने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में एनर्जी मिलती है। यह कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, विटामिन्स से भरपूर माने जाते हैं। भुने हुए चने खाने से वजन कंट्रोल में रहता है और इम्यूनिटी भी मजबूत बनती है। रोजाना इनका सेवन करने से शरीर को क्या-क्या फायदे होते हैं आज आपको इसके बारे में बताएंगे तो चलिए जानते हैं....

कितनी मात्रा में खाना फायदेमंद? 

रोज संतुलित मात्रा में ही इनका सेवन सेहत के लिए लाभकारी होता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, दिन में 100 ग्राम से ज्यादा भुने हुए चने नहीं खाने चाहिए। 

PunjabKesari

वजन होगा कम 

इनका सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है। इसमें फाइबर और कैलोरी काफी अच्छी मात्रा में मौजूद होती हैं ऐसे में यदि आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो इन्हें अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

इम्यूनिटी बनेगी मजबूत 

यह इम्यूनिटी मजबूत बनाने में भी मदद करते हैं। इसमें ऐसे कई सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करते हैं। इनका सेवन करने से आप बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं। 

PunjabKesari

एनीमिया की कमी दूर 

यह शरीर में से एनीमिया की कमी भी दूर करने में मदद करते हैं। भुने हुए चने में आयरन अच्छी मात्रा में मौजूद होता है यह शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने में मदद करते हैं। ऐसे में यदि आपके शरीर में खून की कमी हो तो इन्हें आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। 

पेट के लिए फायदेमंद 

सुबह खाली पेट इनका सेवन करना पेट के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र स्वस्थ रखने में मदद करता है जिससे बेट संबंधी बीमारियां जैसे कब्ज और अपच से भी राहत मिलती है।  

PunjabKesari

हड्डियां बनेगी मजबूत 

इसमें कैल्शियम काफी अच्छी मात्रा में मौजूद होता है जो हड्डियों के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। भुने हुए चने खाने से हड्डियों मजबूत बनती हैं। 

ब्लड प्रेशर रहेगा कंट्रोल 

भुने हुए चने खाना हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों के लिए भी बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।

डायबिटीज करेंगे कंट्रोल 

डायबिटीज के रोगियों के लिए भी यह बेहद लाभकारी माने जाते है। रोजाना इनका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। भुने हुए चने का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 28 से नीचे होता है ऐसे में मधुमेह के रोगियों के लिए यह काफी फायदेमंद हो सकते हैं।

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static