रुजता दिवेकर: दही जमाने से पहले दूध में मिलाएं किशमिश, मिलेंगे लाजबाव फायदे

punjabkesari.in Friday, Jan 15, 2021 - 01:29 PM (IST)

सर्दियों में मौसमी बीमारियों की चपेट में आने का खतरा ज्यादा रहता है। ऐसे में जरूरी है कि डेली डाइट में पौष्टिक चीजों का सेवन किया जाएं। खासतौर पर पेट को हैल्दी रखने वाली चीजों को खाना चाहिए। असल में, पेट में कोई समस्या होने पर उसका असर पूरे शरीर में दिखाई देता है। ऐसे में इससे बचने के लिए मशहूर डायटिशियन रुजता दिवेकर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने पेट व आंतों को स्वस्थ रखने के लिए जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बीते 8 महीनों से लोगों को पेट दर्द, फूलना, बाल झड़ना, नींद ना आने की परेशानियां हुई। असल में, इन सब समस्या का पेट से भी गहरा संबंध है। ऐसे में कि पेट को स्वस्थ रखने के लिए किशमिश वाला दही खाना फायदेमंद होता है। तो चलिए जानते हैं इसके फायदों व किशमिश दही जमाने की रेसिपी के बारे में...

PunjabKesari

सामग्री:

दूध- 1 कटोरी
दही- थोड़ी सी 
किशमिश- 4-5

PunjabKesari

किशमिश दही जमाने का तरीका:

1. सबसे पहले दूध को हल्का गर्म करें। 
2. फिर इसमें किशमिश मिलाएं। 
3. अब दूध में दही डालकर करीब 32 बार मिलाएं। (आप चाहे तो दही की जगह छाछ का इस्तेमाल कर सकते हैं।)
4. इसे इस तरह हिलाने से दही गाढ़ी बनने में मदद मिलेगी।
5. फिर इसे कवर करके जमने के लिए करीब 8-12 घंटों के लिए अलग रख दें। 
6. तय समय के बाद दही को चैक करें। 
7. अगर आपको दही की ऊपरी पतर मोटी नजर आए तो समझ जाएं कि किशमिश दही बनकर तैयार है। 

PunjabKesari

खाने का सही समय: 

किशमिश दही को खाने के लिए लंच टाइम एकदम परफेक्ट रहेगा। इसे दोपहर को खाने के 2-3 मिनट के बाद खाएं। 

तो चलिए अब जानते हैं किशमिश दही खाने के फायदे...

डायटिशियन रुजुता दिवेकर के अनुसार, दही में आयरन, फाइबर, कैल्शियम, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। यह शरीर में प्रोबायोटिक की तरह काम करके बीमारियों से बचाने में मदद करता है। इसके अलावा किशमिश भी पोषक व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होते हैं। ऐसे में इसे दही में मिलाकर खाने से मांसपेशियों व हड्डियों में मजबूती आने के साथ बेहतर विकास होने में मदद मिलती है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rujuta Diwekar (@rujuta.diwekar)

 

 किशमिश वाले दही का सेवन करने से मिलने वाले अन्य फायदे...

- कैल्शियम से भरपूर दही का सेवन करने से दांतों व मसूड़ों से जुड़ी परेशानियों से राहत रहती है। 

- यह शरीर में खराब बैक्टीरिया को मार कर गुड़ बैक्टीरिया को बढ़ने में मदद करते हैं। ऐसे में शरीर का बेहतर तरीके से विकास होता है। 

- कब्ज, एसिडिटी की समस्या आजकल बच्चे हो या बड़े सब में देखने को मिल रही है। ऐसे में इस परेशानी में किशमिश वाले दही का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। 

- जिन लोगों को आंतों में सूजन की समस्या रहती है। उन्हें इसका सेवन जरूर करना चाहिए। 

PunjabKesari

- मांसपेशियों व हड्डियों में मजबूती आने के साथ शरीर में दर्द होने की परेशानी से छुटकारा मिलता है। 

- वर्कआउट या डाइटिंग करने वालों को इसका सेवन करना चाहिए। इससे शरीर को सभी जरूरी तत्व आसानी से मिलने के साथ वजन कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। 

- यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करता है। ऐसे में ब्लड प्रेशर व दिल के मरीजों को इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static