बीमारियों का काल है मुरब्बा, जानिए कौन से मुरब्बे से मिलेगा कौन सा फायदा?

punjabkesari.in Saturday, Apr 11, 2020 - 02:06 PM (IST)

मुरब्बा खाने में टेस्टी होने के साथ कई पौष्टिक गुणों से भरा होता है। इसमें विटामिन, कैल्शियम, आयरन, फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी- बैक्टीरियल गुण होते हैं। ऐसे में यह सुपरफुड से कम नहीं माना जा सकता है। वैसे तो लोग ज्यादा आंवला से तैयार मुरब्बा खाना पसंद करते हैं। मगर सेब और गाजर से तैयार मुरब्बा सेहत के लिए आंवले से तैयार मुरब्बा जितना ही फायदेमंद होता है। इसे नियमित खाने से इम्यून सिस्टम स्ट्रांग होता है। ऐसे में बीमारियों के होने का खतरा कम रहता है। तो चलिए जानते हैं मुरब्बा खाने से मिलने वाले फायदों के बारे में...

आंवला का मुरब्बा

विटामिन-सी से भरपूर आंवला का सेवन करना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। आप अगर इसे कच्चा नहीं खा सकते तो इससे तैयार मुरब्बा खाना बेस्ट है। इसमें आयरन, विटामिन, कैल्शियम, एंटी-ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं। ऐसे में यह खून, आंखों की रोशनी और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। इसके साथ ही बालों और स्किन से जुड़ी समस्याओं से भी राहत मिलती है। 

गाजर का मुरब्बा

गाजर आयरन, कैल्शियम, एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है। इससे तैयार मुरब्बा का रोजाना सेवन करने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। ऐसे में बीमारियों के लगने के चांसिस कम रहते हैं। यह खून की कमी को दूर करने में फायदेमंद है। हिंदी ब्लड प्रेशर के मरीजों को गाजर का मुरब्बा अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इससे दिल स्वस्थ रहता है और इससे जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम होता है। इसके साथ ही यह पेट में दर्द, जलन, कब्ज, एसिडिटी आदि से राहत दिलाता है। आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी रह काफी कारीगर होता है।

PunjabKesari, apple murabha

सेब का मुरब्बा

सेब के साथ- साथ इसका बना मुरब्बा खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। रोजाना सुबह खाली पेट 1 सेब का मुरब्बा खाने से दिल बेहतर ढंग से काम करता है। यह स्किन में ग्लोइंग बनाने के साथ स्मरण तेज करने में मदद करता है। इसके अलावा सेब का मुरब्बा खाने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। साथ ही पेट से संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

shipra rana

Recommended News

Related News

static